Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

Pack of Lions: मंदिर के बाहर घूम रहा था शेरों का झुंड

infopost July 29, 2023
Pack of Lions

Pack of Lions: उत्तर प्रदेश में पुलिस की ठांय ठांय वाली कहानी आप भूले नहीं होंगे। गुजरात में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर गुजरात के गिर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि शेरों का एक झुंड गिर के गांव में स्थित एक मंदिर के परिसर में घूम रहा है।

Pack of Lions: पंडित जी ने भगाने के लिए अपनाया ये देसी तरीका

इंफोपोस्ट डेस्क


Pack of Lions: शेर का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जंगल के राजा यानी बब्बर शेर की दहाड़ सुन कर ही लोग कांपने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर गुजरात के गिर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि शेरों का एक झुंड गिर के गांव में स्थित एक मंदिर के परिसर में घूम रहा है।

सुबह का वक्त था, पंडित जी मंदिर के अंदर ही थे। उन्होंने जैसे ही शेरों को देखा, मंदिर के सभी दरवाजे बंद कर दिए। लेकिन एक शावक मंदिर के बिलकुल करीब आ गया और मंदिर के चारों ओर घूमते हुए मंदिर में झांक रहा था। शेरों को करीब आते देख पंडित जी थोड़ा डर गए और उन्होंने ऐसी आवाज़ें निकाली कि शेर वहां से चला गया।

सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो चुका है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे! वैसे तो बब्बर शेर को देख कर पशु-पक्षी क्या, आदमी भी अपना रास्ता बदल लेता है। सब जानते हैं कि शेर में कितना दम होता है। लेकिन वाइरल हुई क्लिप में एक बंदा डंडे के सहारे इस ताकतवर जानवर को हांकने की कोशिश कर रहा है।

ऐसा लग रहा है, मानो वह कोई गाय भैंस हो! सही में, यह नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि जिसकी दहाड़ भर सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं, बंदा उसके सामने डंडा चला रहा है।

बता दें कि शेर और बबर ये दोनों ही शब्द फ़ारसी से आए हैं। शेर का मूल अर्थ है सिंह लेकिन यह बाघ के लिए भी इस्तेमाल होता है। उधर, बबर (बब्र) का मूल अर्थ है बाघ लेकिन यह सिंह के लिए भी इस्तेमाल होता है। निष्कर्ष यह कि शेर और बबर के मूलतः अलग-अलग अर्थ होने के बावजूद वे बाघ और सिंह (Tiger और Lion) दोनों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: J R D Tata: भारत में किया उद्योगों का विकास
Next: रामचरितमानस के लेखक गोस्वामी तुलसीदास

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.