Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Film Bhartians: सेंसर बोर्ड की मारी ये फिल्‍म बेचारी

infopost July 8, 2023
Film Bhartians

Film Bhartians: सेंसर बोर्ड ने फिल्म भारतीयंस से शिव तांडव और नरेंद्र मोदी वाले सीन को हटा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता डॉक्‍टर.शंकर नायडू ने फिल्म से संबंधित तमाम जानकारियां दी और बताया कि फिल्म में दो सीन  कट जाने से वह बहुत दुखी हैं।  

Film Bhartians: निर्माता शंकर नायडू हुए निराश

श्रीकांत सिंह  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Film Bhartians: नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में गलवान घाटी पर आधारित फिल्म “भारतीयन्स” के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित एक प्रेस वार्ता में निर्माता डॉ. शंकर नायडू ने फिल्म से संबंधित काफी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में दो सीन  कट जाने से वह बहुत दुखी हैं। 

पहला सीन शिव तांडव तो दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा सा सीन डाला था। लेकिन सेंसर बोर्ड ने दोनों सीन को फिल्म से हटा दिए हैं। उसी से वह काफी दुखी हैं। फिल्म निर्देशक दीना राज अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों ‘प्रेमिनचुकुंदम रा’ और ‘कलिसुंदम रा’ के लिए जाने जाते हैं। 

देशभक्ति से भरी फ़िल्म ‘भारतीयन्स’ के साथ कैरियर

अब वह ‘भारतीयन्स’ नाम की एक देशभक्ति से भरी फ़िल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने अभिनय किया है। 

यह फिल्म चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है। निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली एक एनआरआई हैं और अमेरिका के जाने-माने सर्जन भी। 

चीन के जिक्र पर सेंसर पैनल की आपत्तियों का विरोध

वह अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर पैनल की आपत्तियों का विरोध करने के लिए दृढ़ हैं। यह फिल्म 14 जुलाई 2023 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आश्चर्यजनक रूप से 70 कट्स के बाद ये फिल्म रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक गाना हटा दिया है।. 

सेंसर टीम के इस कृत्य से दुखी निर्माता शंकर नायडू ने कहा, “हमें सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। शिव तांडव एक गाना है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू धर्म का प्रतीक है। जिसे सेंसर बोर्ड ने काट दिया है और हमारी अपील के बावजूद उस पर बिना कोई विचार किए हटा दिया गया। 

हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य 

वह पूछते हैं कि क्या यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य नहीं है, ऐसा लगता है कि जैसे हमें अपने महाकाव्यों के सकारात्मक विषयों का प्रचार करने का कोई अधिकार ही नहीं है? सेंसर बोर्ड ने हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने और अपमानित करने वाले दृश्यों वाली कई फिल्मों की अनुमति दी है।

‘भारतीयंस’ दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित है। भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 14 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। यूएफओ मूवीज़ की ओर से फिल्म वितरित की जाएगी।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: NCRTC Invited interests: रैपिडएक्स  स्टेशनों के राइट्स के लिए टेंडर आमंत्रित
Next: Solar Power Plant: आरआरटीएस डिपो में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.