Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

NCRTC Invited interests: रैपिडएक्स  स्टेशनों के राइट्स के लिए टेंडर आमंत्रित

infopost July 7, 2023
NCRTC Invited interests

NCRTC Invited interests: एनसीआरटीसी ने रैपिडएक्स स्टेशनों के सेमी-नेमिंग/को-ब्रांडिंग राइट्स के लिए इंट्रेस्ट आमंत्रित किए हैं। दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर परिचालन आरंभ करने के लिए एनसीआरटीसी पूरी तरह तैयार है। 

NCRTC Invited interests: रेवेन्यू के विकल्पों की भी तलाश

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NCRTC Invited interests: एनसीआरटीसी, उत्कृष्ट यात्री अनुभव और यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ, प्रोजेक्ट की फाइनेंन्शियल सस्टेनेबिलिटी के लिए नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू के विकल्पों की भी तलाश कर रहा है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने कुछ रैपिडएक्स स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग/को-ब्रांडिंग राइट्स के लिए एक टेंडर निकाला है। टेंडर में आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई रैपिडएक्स स्टेशन के लिए सेमी-नेमिंग/को-ब्रांडिंग राइट्स को शामिल किया गया है।  

रैपिडएक्स स्टेशनों के सेमी-नेमिंग/को-ब्रांडिंग राइट्स, स्थानीय ब्रांड्स के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक ब्रांड्स के लिए भी विज्ञापन के एक प्रभावशाली अभियान के रूप में एक आदर्श मीडिया विकल्प हैं। इस टेंडर के अंतर्गत, ब्रांड्स को स्टेशन के नाम के पहले या बाद में अपना नाम लगाने के अधिकार के साथ-साथ, स्टेशन की दीवारों पर कथित ब्रांड के रंगों के उपयोग करने का अधिकार और प्रवेश/निकास द्वारों सहित स्टेशन में कई अन्य स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दी जाएगी। 

को-ब्रांडेड नाम की भी घोषणा करने की होगी पहल

 एनसीआरटीसी रैपिडएक्स ट्रेनों में अगले स्टेशन के लिए की जाने वाली घोषणा के साथ को-ब्रांडेड नाम की घोषणा करने की भी पहल कर रहा है। यह ब्रांड्स को एक अवसर प्रदान करता है कि वह एक ही समय में ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों की एक बहुत बड़ी संख्या को एकसाथ संबोधित कर सकें।  

एनसीआरटीसी द्वारा दिए जा रहे इन सेमी-नेमिंग/को-ब्रांडिंग राइट्स से ब्रांड्स को सिविल स्ट्रक्चर्स तथा प्रवेश/निकास द्वार पर ब्रांडिंग और अन्य क्षेत्रों में व्यापक कवरेज की सुविधा उपलब्ध होगी। आनंद विहार और गाजियाबाद जैसे मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन की सुविधआ प्रदान करने वाले स्टेशन अपनी अत्यधिक यात्री क्षमता के कारण एक महत्वपूर्ण ब्रांडिंग अवसर मुहैया कराते हैं। 

वर्चुअल स्टोर्स की भी की जाएगी शुरुआत

एनसीआरटीसी जल्द ही नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू के लिए कई अन्य नवोन्मेषी पेशकश करेगा, जिनमें मीडिया राईट्स, स्टेशनों पर एफ एंड बी एवं रीटेल स्पेस, ऑफिसों और रीटेल के लिए फ्लोर्स, पोरिंग राइट्स, टेलिकॉम एक्सेस राइट्स, वर्चुअल स्टोर्स आदि भी शुरु करेगा। 

हाल ही में, एनसीआरटीसी ने आगामी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर में ब्रांडिंग और विज्ञापन के अवसर तलाशने के उद्देश्य से मीडिया उद्योग के साथ एक वार्ता का आयोजन किया था जिसके बाद यह टेंडर निकाला गया है।  

देश में सबसे तेज़ रीजनल कम्यूटर सिस्टम

रैपिडएक्स की विशिष्टता है कि यह देश में सबसे तेज़ रीजनल कम्यूटर सिस्टम है जो गति के माध्यम से प्रगति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी यह विशेषता एनसीआरटीसी के मूल्य प्रस्ताव को ख़ास बनाती है और संभावित भागीदारों को आकर्षक लाभ प्रदान करती है। यह भागीदारी न सिर्फ एनसीआरटीसी के लिए नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू में वृद्धि के अवसर प्रदान करेगी बल्कि भागीदार ब्रांडों को एक बहुत बड़े क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में आबादी के लिए अपने उत्पादों को विज्ञापित करने का लाभ प्रदान करेगी।  

चयनित भागीदारों को रैपिडएक्स की ब्रांडिंग क्षमता का लाभ उठाने के लिए एक छोटे या लंबे अवसर के लिए एनसीआरटीसी के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा जो पारस्परिक रूप से एक लाभकारी साझेदारी साबित होगी। 

विश्व स्तरीय पारगमन अनुभव उपलब्‍ध कराने की योजना

एनसीआरटीसी का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आर्थिक विकास में योगदान करते हुए तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और टिकाऊ गतिशीलता समाधान प्रदान करके विश्व स्तरीय पारगमन अनुभव प्रदान करना है। 

यात्रियों को एक लंबे समय तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए इस प्रकार की पहल आवश्यक है, खासकर आरआरटीएस जैसी कैपिटल-इंटेन्सिव योजनाओं के लिए।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Electronics Mart: ‘लकी ड्रा’ के विजेताओं को 50 लाख के पुरस्कार
Next: Film Bhartians: सेंसर बोर्ड की मारी ये फिल्‍म बेचारी

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.