Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Ramlila:कुछ खास होगी इस बार की राम लीला

infopost July 3, 2023
Ramlila

Ramlila: राम लीला के भव्य आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी लव कुश राम लीला कमेटी की एक प्रेस वार्ता में दी गई। लेकिन इसी मौके पर आदिपुरुष फिल्‍म की चर्चा छाई रही, जिसमें उस चूक पर फोकस किया गया जो फिल्‍म के निर्माता खासकर संवाद लेखक मनोज मुंतसिर के स्‍तर पर हुई है। इस फिल्‍म के निर्माण में वह सावधानी नहीं बरती गई, जो रामायण की छवि के साथ एक्सपेरिमेंट्स करने में बरती जानी थी। तभी तो राम लीला के आयोजक किसी भी चूक के प्रति चौकन्‍ने नजर आए। 

Ramlila: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचा जाए

श्रीकांत सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 नई दिल्ली। Ramlila: लाल क़िला मैदान में पिछले वर्षों  की भांति लव कुश रामलीला का मंचन 15 अक्टूबर से 25अक्टूबर तक किया जाएगा। यही बताने के लिए नई दिल्ली के कंसीट्यशन क्लब में लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जोर देकर कहा गया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचा जाना चाहिए। 

कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने प्रभु श्री राम , सीता जी और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारो से रूबरू कराया। यूनाइटेड नेशन के बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले फिल्म एंड टीवी एक्टर गगन मलिक प्रभु श्री राम का किरदार करेंगे। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना चुकी स्वीटी सीता जी का किरदार करेंगी। टीवी इंडस्ट्री में अनेक लोकप्रिय सीरियल से पहचान बना चुके एक्टर और  मॉडल दिशांक अरोडा लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगं।

स्टारकास्ट  में कुछ अहम बदलाव

अर्जुन कुमार के मुताबिक, इस लीला मंचन के लिए स्टारकास्ट  में कुछ अहम बदलाव कर रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान पिछले दिनों विवादो में रही फिल्म आदिपुरुष से संबंधित कई सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, फिल्म में मेकर्स ने दर्शकों और धार्मिक संगठनों की आपत्तियों के बाद कुछ बदलाव किए हैं। कमेटी ने इस कदम का स्‍वागत किया है। 

बॉलिवुड मेकर्स से साफ कहा गया है कि भविष्य में कभी किसी भी फिल्म में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाए। लीला के भव्य आयोजन के लिए बीस से ज्यादा धार्मिक टीवी चैनलों और दूरदर्शन पर देश विदेश में लीला का  लाइव प्रसारण किया जाएगा।यू ट्यूब और तमाम डिजिटल माध्यम से भी लीला के मंचन का लाइव  टेलीकास्ट कराया जाएगा।

हाईटेक मंचन, एक्शंस सीन्स, और कॉस्ट्यूम्स 

लीला के हाईटेक मंचन, एक्शंस सीन्स, और कॉस्ट्यूम्स पर मुंबई में कार्य चल रहा है। प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे गगन मलिक ने मिडिया से सवाल जवाब के दौरान कहा,  मैंने पहली बार जी टीवी पर दिखाए गए लोकप्रिय धारावाहिक ‘सबके जीवन का आधार:  रामायण ‘ में राम का किरदार निभाया। 

मैं दिल्ली से हूं।  मेरे शहर में होने वाली लीला के मंच पर प्रभु श्री राम का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। सीता की भूमिका निभा रही सिंगर, स्टेज आर्टिस्ट स्वीटी ने कहा, लीला के मंच पर सीता जी का किरदार निभाना मेरे लिए बड़ा चैलेंज है। अपनी भूमिका को बनाने के लिए अभी से अपने किरदार की रिहर्सल फैमिली के सामने कर रही हूं। 

लक्षमण के रोल में नजर आएंगे दिशांक अरोड़ा 

Ramlila: कई ऐड फिल्मों में काम करने के आलावा टीवी पर अपनी पहचान बना चुके दिशांक अरोड़ा लीला में लक्षमण के रोल में नजर आएंगे। दिशांक कहते हैं, लक्ष्मण की भूमिका को बेहतर ढंग से निभाने के लिए अभी से रामायण पढ़ने के साथ साथ टीवी पर रामायण भी हर रोज देख रहा हूं।

 लीला कमेटी के जनरल सेक्रेट्री सुभाष गोयल के मुताबिक, हमें खुशी है कि लव कुश लीला ने पिछले कुछ साल में अलग ही स्थान बना लिया है। इस वर्ष हम लीला मंचन को और अधिक डिजिटल और हाई टेक करेंगे। फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ दिल्‍ली रंगमंच के नामचीन कलाकारों की प्रस्‍तुति से सजी लव कुश लीला हर आयु वर्ग के लोगों की कसौटी पर खरा उतरेगी। 

कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सत्य भूषण जैन ने बताया, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लीला कमेटी देश के लोकप्रिय प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल मेगा हेल्थ मेले का आयोजन करेगी और लीला स्थल पर विश्व विख्यात संत त्रिलोचन दास की ओर से प्रभु श्रीराम की संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: possession of Bakhmut: क्या यूक्रेन को जीत चुका है रूस?
Next: Guru Purnima Festival: गुरु नहीं तो जीवन शुरू नहीं: स्वामी पंचमानंद जी महाराज

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.