Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Guru Purnima Festival: गुरु नहीं तो जीवन शुरू नहीं: स्वामी पंचमानंद जी महाराज

infopost July 4, 2023
Guru Purnima Festival

Guru Purnima Festival: नोएडा सर्व शक्ति साधना मंडल के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य गुरु पूजन राजेन्द्र सिंह ठेकेदार ने किया और बिशिष्ट गुरु पूजन नोएडा से आए सी एल तिवारी ने किया।

Guru Purnima Festival: सैकड़ों शिष्य कार्यक्रम में हुए शामिल

देव मणि शुक्ल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Guru Purnima Festival: निखिल धाम बनखंडी सरकार गैपरा जौरा मुरैना के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया और कहा, गुरु के बिना जीवन शुरू होना संभव नहीं हो सकता है। 

इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए। गुरु के बिना हम सद्मार्ग पर नहीं चल सकते। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्य गुरु पूजन राजेन्द्र सिंह ठेकेदार ने किया और बिशिष्ट गुरु पूजन नोएडा से आए सी एल तिवारी ने किया।

श्री राम कथा, हवन और विशाल भंडारा

गुरु पूर्णिमा पर आश्रम में २३ जून से श्री राम कथा चल रही थी। कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी महाराज द्वारा कही गई। २ जून को हवन और विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

सुबह ९ बजे से भंडारा शुरू होकर रात १० बजे तक चलता रहा। भंडारे में ट्रैक्टर ट्रालियों मे  सब्जी, खीर और मालपुआ लोड करके भंडारे में बाटा जा रहा था। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जिले के अधिकारियों का आना जाना सुबह से ही शुरू हो गया था। 

दो दिन पहले से जुटने लगे थे शिष्‍य

सुबह से ही आश्रम में भक्तों की भीड़ देखते बन रही थी। चारों ओर जय श्री राम, बनखंडी सरकार एवं निखिलेश्वर महादेव के नारों से समूचा आश्रम गुन्जायमान था। परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी महाराज के शिष्यों का आवागमन दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था। 

बंगलौर, लुधियाना दिल्ली, झारखंड,बाम्बे, पटना, उज्जैन लखनऊ, आगरा, भोपाल, प्रयागराज एवं नोएडा से हजारों शिष्य शामिल हुए। गुरु परिवार नोएडा के शिष्यों ने दो दिन पहले ही एक बस बुक करके लगभग ६० लोग पहुंच गए थे।

भक्तों के लिए हाल बनवाने का संकल्प

सभी शिष्यों ने श्री राम कथा का रसास्वादन लिया और गुरु पूर्णिमा पर अपने परम पूज्य गुरुदेव का गुरु पूजन किया और आशीर्वाद लिया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर नोएडा के  शिष्य सी एल तिवारी ने आश्रम में भक्तों को ठहरने के लिए एक ३० बाई ४५ का हाल बनवाने का संकल्प लिया और इस पावन पर्व पर परिवार सहित इसकी नींव भी रखी गई।

इस मौके पर पं विश्व नाथ त्रिपाठी, देव मणि शुक्ल, सी एल तिवारी, आचार्य गौरव, रवि राघव, संजय पांडेय, आचार्य राम अवतार शास्त्री, गोरे लाल, अंगद सिंह तोमर, आचार्य नीरज शर्मा, रमेश वर्मा, हंस मणि शुक्ल, हरि शंकर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, सत्येन्द्र प्रताप सिंह कुन्दन सिंह, प्रशान्त तिवारी, प्रान्जल शुक्ला, तुषार गुप्ता, पीयूष शुक्ल, हर्ष मिश्रा, क‌ष्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Ramlila:कुछ खास होगी इस बार की राम लीला
Next: High Profile Drama: एनसीपी में फूट से किसे मिलेगा मौक़ा?

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.