Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Dhruv Rathee: स्‍टार यूट्यबर ध्रुव राठी का शानदार सफर

September 12, 2022
Dhruv Rathee

Dhruv Rathee: समय समय पर हम आपके लिए उपयोगी जानकारियां हिंदी में शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब हम आपको उन यूट्यूबरों के बारे में भी बताएंगे जो प्रमाणिक और समसामयिक जानकारियां शेयर करके दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके हैं।

Dhruv Rathee: ध्रुव राठी चैनल पर आठ मिलियन सब्‍सक्राइबर

इंफोपोस्‍ट न्‍यूज डेस्‍क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Dhruv Rathee: इस आलेख में चर्चा स्‍टार यूट्यबर ध्रुव राठी की। उनके ध्रुव राठी चैनल पर लगभग आठ मिलियन यानी अस्‍सी लाख सब्‍सक्राइबर हैं। इन आंकड़ों से इतर हरियाणा के इस जाट छोरे का सुदर्शन और शानदार व्‍यक्तित्‍व लोगों का मन मोह लेता है। लेकिन मूल रूप से हरियाणा का निवासी होने के बावजूद ध्रुव राठी हरियाणवी नहीं बोलते। उनकी पसंद खड़ी बोली हिंदी ही है। खुद ध्रुव  राठी भी यही कहते हैं।

8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा में एक हिंदू जाट परिवार में जन्‍मे राठी खुद को एक हिंदू नास्तिक मानते हैं। उन्होंने हरियाणा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की तो जर्मनी के कार्लज़ूए इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। वहां उन्होंने अक्षय ऊर्जा में विशेषज्ञता के लिए उच्‍च शिक्षा पूरी की। औपचारिक शिक्षा के अलावा उन्होंने राजनीति विज्ञान, राजनीतिक दर्शन और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में विशेष जानकारी बढ़ाई है।

“बीजेपी एक्सपोज़्ड: लाइज़ बिहाइंड द बुलशिट” पहला वीडियो

वर्ष 2014 में राठी ने अपने चैनल पर “बीजेपी एक्सपोज़्ड: लाइज़ बिहाइंड द बुलशिट” शीर्षक से एक पहला वीडियो जारी किया, जिसमें नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा गगया था। 2016 में केजरीवाल के “अप्रभावी” प्रशासन संबंधी दावे को खारिज कर ऑनलाइन दुनिया में धमाल मचा दिया था।

दावा यूट्यूबर अजय सहरावत ने किया था। राठी ने कहा था, “जब मैंने लोगों को तथ्यों की जांच किए बिना अजय सहरावत के वीडियो साझा करते देखा, तो मुझे उनके सामने वास्तविक शोध प्रस्तुत करने की आवश्यकता महसूस हुई।”  उनके वीडियो निजी वित्त व्‍यवस्‍था, पर्यावरण, भू-राजनीति, इतिहास, समाज, दर्शन, वीडियो जीवनी, समसामयिक मामलों और जमीनी रिपोर्ट की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करते हैं।  उनके राजनीतिक विश्लेषण में राष्ट्रीय मुद्दे शामिल होते हैं और हिंदुत्‍व की राजनीति के नाम पर फर्जी खबरों की वे आलोचना करते हैं।

द ध्रुव राठी शो शीर्षक से एक श्रृंखला

राठी ने 2016 के उरी हमले,  2016 भारतीय नियंत्रण रेखा पर स्‍ट्राइक,  2016 भारतीय बैंकनोट विमुद्रीकरण और गुरमेहर कौर पंक्ति सहित विभिन्न विषयों को कवर करते हुए वीडियो जारी किए। उन्होंने पी न्यूज, एक व्यंग्य “फर्जी समाचार” खंड लॉन्च किया। अपने यूट्यूब पर द ध्रुव राठी शो शीर्षक से एक श्रृंखला शुरू कर सरकार की आलोचना करते रहे। फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। 2017 से 2020 की शुरुआत तक उन्होंने दिप्रिंट के लिए राय कॉलम लिखे।

जुलाई 2020 में राठी ने ध्रुव राठी व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल शुरू किया जहां वह अपनी लंबे समय से प्रेमिका जूली लब्र के साथ होस्ट किए गए अपने अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा व्लॉग अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा व्लॉग प्रकाशित करते हैं। जूली से उन्होंने 2021 के बाद शादी कर ली। वह ड्यूश वेले के डीडब्ल्यू ट्रैवल, नेटफ्लिक्स इंडिया के ध्रुव के साथ डिकोड और ध्रुव राठी के साथ महाभारत नामक एक स्पॉटिफ़-एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट जैसे शो होस्ट करते रहे हैं। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर ध्रुव राठी की अच्‍छी पकड़ है। समाचारों का वह गहराई से विष्‍लेशण करते ही हैं, झूठी खबरों का बखूबी खुलासा भी करते हैं। यह अलग बात है कि उन्‍हें कुछ लोग भाजपा विरोधी करार देते हैं, लेकिन वह कभी भी तथ्‍यों के मामले में कोई चांस नहीं लेते।

इसी को देखते हुए एनडी टीवी के वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपने चैनल पर उनका इंटरव्‍यू किया था। तेज तर्रार पत्रकार अभिसार शर्मा के साथ भी वह एक शो में आ चुके हैं। उन पर पोलिटिकल फंडिंग के आरोप लगे, लेकिन उन्‍होंने इसका जोरदार खंडन कर दिया था।  अब वह पेड रिपोर्टर बनने के लिए एक खास योजना लेकर आए हैं। उन्‍होंने एक पेट्रियन सर्विस लांच की है, जहां आप क्रिएटर्स को सपोर्ट कर सकते हैं। सर्विस की व्‍यवस्‍था पेट्रियन डॉट काम पर उपलब्‍ध है। यह अमेरिका की एक क्राउड फंडिंग वेबसाइट है, जहां पर भुगतान की प्रक्रिया काफी पारदर्शी है।

Video on Dhruv Rathee

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Transparent Solar Windows: अब मकान की खिड़की से पैदा होगी बिजली
Next: World Friendship Forgiveness Day: क्षमा करने पर ही क्षमा करेगा ईश्वर

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.