Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Sweet Memories: हिंदी भाषा ही नहीं, जीवन-अभिव्यक्ति की शक्ति भी: जे पी सिंह

August 31, 2022
Sweet Memories

Sweet Memories: हॉर्नर कालेज में विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमती वी.एस. सिंह के जन्म दिवस के मौके पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने माल्यार्पण किया तो गायन मण्डली की ओर से विशेष प्रार्थना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि जेपी सिंह ने कहा कि हिंदी मात्र भाषा नहीं, जीवन-अभिव्यक्ति की शक्ति भी है।

Sweet Memories: साझा की गईं श्रीमती वी.एस. सिंह की मधुर स्‍मृतियां

इंफोपोस्‍ट न्‍यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sweet Memories: हॉर्नर कालेज की प्रधानाचार्या डॉक्‍टर माला मेहरा ने विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमती वी.एस. सिंह की मधुर स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्वान वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से आयोजित विद्वान वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जे.पी. सिंह ने किया।

वह संस्कृत भारती न्यास अवध प्रान्त के अध्यक्ष और महानगर विस्तार जनकल्याण समिति के सचिव हैं। विशिष्ट अतिथि और प्रबन्धन समिति की सदस्य रीना सिंह घई ने सुश्री मंजित बत्रा प्रधानाचार्य सीएमएस के साथ द्वीप प्रज्‍ज्‍वलित किया।

प्रतियोगिता में बीस प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई। प्राथमिक, कनिष्ठ एवं प्रवर वर्गों में पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती बीनू टण्डन साहित्यकार एवं पत्रकारिता से सम्बंधित श्रीमती सुधा शुक्ला एवं श्रीमती विनीता शुक्ला थीं।

योग्‍य और अनुभवी निर्णायक मंडल का शानदार योगदान

कनिष्ठ वर्ग को निर्णीत करने के लिए सेन्ट एन्टोनी कॉलेज की हिन्दी अध्यापिका डॉक्‍टर सुषमा श्रीवास्तव, श्रीमती नीलम राकेश और साहित्यकार एवं पत्रकार प्रवर वर्ग को निर्णीत करने लिए मुख्य अतिथि जे पी सिंह, लेखक एवं साहित्यकार चन्द्रशेखर वर्मा रहे। लेखक एवं साहित्यकार विवेक पंडित ने कुशलता और अनुभव से प्रतियोगिता को निर्णीत किया।

विभिन्‍न प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर ऋचा जैन,  सी.एम.एस. महानगर एवं द्वितीय स्थान पर आन्या रावत,  सी.एम.एस. स्टेशन रोड-स्वरचित कविता में प्रथम स्थान पर हेमन्त शुक्ला गुरुकुल अकादमी इन्दिरा नगर द्वितीय स्थान पर एंजल वरदान इंटरनेशनल एकादमी रहे। कनिष्ठ वर्ग में कहानी लेखन में प्रथम स्थान पर सानवी श्रीवास्तव, गुरुकुल एकादमी एवं द्वितीय सीन पर सान्‍या  खान सेंट टेरेसा कॉलेज आशियाना रही।

कनिष्ठ वर्ग में ही कहानी लेखन में प्रथम स्थान पर जिषीषा सिंह सी.एम.एस. स्टेशन रोड एवं द्वितीय सीन पर अंगीरस द्रोण सी.एम.एस. गोमती नगर रहे। प्रवर वर्ग में व्याख्यान कौशल में प्रथम स्थान पर मुज्तवा अली खान सी.एम.एस. चौक, द्वितीय स्थान पर मान्या चतुर्वेदी सी.एम.एस. वरदान खण्ड लिखित कौशल में प्रथम स्थान पर सुरभि तिवारी सेठ एम.आर. जयपुलिया द्वितीय स्थान पर तनिष्क सी.एम.एस. वरदान खण्ड रही एवं सर्वोत्तम स्कूल-गुरुकुल एकादमी रहा।

प्रतिभागियों ने पहने ।7वीं शताब्दी से 24वीं शताब्दी के परिधान

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने ।7वीं शताब्दी से 24वीं शताब्दी के परिधान धारण किए थे जिसमें प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान वेशभूषा स्थान पर अहाना स्वर्णकार लामार्टिनर गर्ल्स कॉलेज एवं कनिष्ठ वर्ग में अलख सिंह बघेल प्रवर वर्ग में मृत्युंजय पाण्डेय स्कालर्स होम रहे।

मुख्य अतिथि जे पी सिंह,  विशिष्ठ अतिथि रीना सिंह घई एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने हिन्दी प्रतियोगिता की सराहना की और कहा कि हिन्दी भाषा के उत्थान के लिए हॉनर कालेज का यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति रुचि जागृत होगी।

हॉनर फाउण्डेशन का अनावरण

श्रीमती सिंह के जन्मदिवस के सुअवसर पर प्रबन्धन समिति की सदस्य श्रीमती रीना सिंह ने हॉनर फाउण्डेशन का अनावरण किया। इस फाउण्डेशन का निर्माण विभिन्‍न शैक्षणिक कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए किया गया है।

मुख्य अतिथि जे पी सिंह, विशिष्ट अतिथि रीना सिंह घई, प्रधानाचार्या श्रीमती माला सिंह मेहरा ने अन्य अतिथि सहित विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। प्रतियोगिमा के समापन अवसर पर राष्ट्रगान से पूर्व प्रधानाचार्या डॉक्‍टर  माला मेहरा ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Mahalaxmi Mahayagya: श्रीविद्या महालक्ष्मी महायज्ञ का अभिनव अनुष्ठान
Next: Transparent Solar Windows: अब मकान की खिड़की से पैदा होगी बिजली

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.