Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Indian Hospital: अस्पताल का होगा नवीकरण

May 4, 2022
Indian Hospital

आईपी न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवान महावीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नवीनीकरण का शिलान्यास महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, अस्पताल भगवान महावीर के सिद्धांतो का प्रतीक बनेगा। दिल्ली के मधुबन चौक पर स्थित भगवान महावीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नवीनीकरण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा, मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि अक्षय तृतीया के विलक्षण दिवस पर भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण कल्याणक वर्ष में इस हॉस्पिटल के नवीनीकरण के लिए शिलान्यास का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। मैं आशा करता हूँ कि अहिंसा प्रेमी जैन समाज की देख रेख में यह हॉस्पिटल भगवान् महावीर के सिद्धांतो का प्रतीक रूप बनेगा।

Indian Hospital: आरोग्यम सर्वेषाम की भावना
वहां उपस्थित साधु और साध्वी वर्ग ने मंगल आशीर्वाद की भावना व्यक्त की और कहा, आरोग्यम सर्वेषाम की भावना से बनाये जाने वाले इस हॉस्पिटल से समाज का प्रत्येक वर्ग स्वास्थ्य लाभ उठाएगा। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि जैन समाज की यह संस्था जातिवाद के विद्वेषक की भावना से ऊपर उठकर कार्य करेगी।

बतौर प्रमुख आधार स्तम्भ दानवीर भामाशाह सेवा शिरोमणि सेठ श्री रघुनाथ प्रसाद जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ सत्यनारायण जटिया, पूर्व केन्द्रिय मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री आनन्दमल छल्लानी जैन, राष्टीय अध्यक्ष, जैन कॉन्फ्रेस, स्वागत अध्यक्ष श्री नरेश खिवंसरा जैन, प्रमुख अपना घर, दिल्ली समारोह अध्यक्ष श्री अभय जैन, चैयरमैन, जे. पी. जैन फाउंडेशन ने भी उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाई।

Indian Hospital: जैन समाज के लिए वरदान
इस अवसर पर डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहा, मैं लम्बे समय से जैन समाज के साथ जुड़ा हुआ हूँ और जानता हूं कि जैन समाज जो काम अपने हाथ में लेता है उसे वह पूरा करके ही दम लेता है। आनन्दमल छल्लानी जैन ने कहा कि यह हॉस्पिटल जैन समाज के लिए एक वरदान है। समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष ओसवाल जैन के अनुसार जैन समाज की इस गौरवाशाली संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने में युग प्रधान श्रमणसंघीय आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिवमुनि जी म., शान्तिदूत गच्छाधिपति आचार्य पूज्य श्री विजय नित्यानंद सूरि जी म., श्वेताम्बर तेरापंथ आचार्य पूज्य श्री महाश्रमण जी म. , जीतो प्रेरक महामनीषी पूज्य श्री नयपद्म सागर जी म., तपोभूमि प्रणेता परम्पराचार्य पूज्य श्री प्रज्ञ सागर जी म., युवा प्रेरक धर्मका्रन्ति पूज्य श्री नम्रमुनि जी म. की प्रेरणा प्रमुख रूप से कृपावंत बनी है।

Indian Hospital: दो मंजिल से 11 मंजिल का बनेगा अस्पताल
Indian Hospital: हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ नागेश जैन के अनुसार वर्तमान में यह हॉस्पिटल दो मंजिला है, जिसका नवीनीकरण करके इसे 11 मंजिल तक बनाया जाना प्रस्तावित है। सामान्य से लेकर जटिलतम रोगों का इलाज देश के जाने माने चिकित्सकों की देखरेख में अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसका नवीनीकरण होते ही इस हॉस्पिटल का उतर भारत में उपलब्ध कराई जाने वाली विशिष्ट चिकित्सकीय सुविधाओं के सदंर्भ में अग्रणी स्थान बन जाएगा। समग्र जैन समाज के गौरव में भी यह हॉस्पिटल कई गुणा अभिवृद्धि करेगा। सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा भी इस भव्य संकल्पना में अपना सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

इस पावन समारोह को अपनी मंगलमयी उपस्थिति द्वारा सानिध्य प्रदान करने वाले पूज्यवृन्द में परम्पराचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी म., उतर भारतीय प्रवर्तक श्री सुभद्र मुनि जी म., राजस्थान प्रवर्तक डॉ राजेन्द्र मुनि जी म., उतर भारतीय प्रवर्तक श्री आषीष मुनि जी म., उपाध्याय प्रवर श्री रविन्द्र मुनि जी म., उतर भारतीय प्रवर्तिनी डॉ सरिता जी म., उप.प्रवर्तिनी श्री रमेष कुमारी जी म., ., उप.प्रवर्तिनी जिनशासन प्रभाविका दिव्य साधिका श्री रश्मि जी म., साध्वी युगल श्री निधिश्री जी म व श्री कृपाश्री जी म. आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Indian Hospital: मानव सेवा का प्रतीक बनेगा अस्पताल
Indian Hospital: गौरतलब है कि हॉस्पिटल के नवीनीकरण के उपरान्त जंहा यह हॉस्पिटल समग्र उतर भारत में चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा वहीं बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए उतर भारत में मानवसेवा के क्षेत्र में एक प्रतीक चिन्ह के रूप में परिलक्षित होगा। तर्कसंगत है कि भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक वर्ष के दौरान निर्मित होने जा रही यह परियोगजा समग्र उतर भारत में जैन समाज की एकमात्र भव्यतम परियोजना के रूप में स्थापित होने जा रही है जिससे जैन धर्म के सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मानवतापरक सिद्वान्तों को भी वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त होगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: orleans school: हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करता ऑरलियन्स स्कूल
Next: fashion Week: फैशन की दुनिया ही निराली, फैशन वीक में 200 डिजाइनर आमंत्रित

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.