आईपी न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री आईसीएमईआई के चेयरमैन प्रो संदीप मारवाह ने कहा है कि फैशन और फैशन की दुनिया अलग ही होती है। फैशन के जानकारों का नज़रिया कुछ ऐसा होता है कि वे पुरानी से पुरानी वस्तु में भी कुछ न कुछ यूनिक खोज लेते हैं। मारवाह ने हाल ही में अपने संस्थान में फैशन वीक का आयोजन किया। कार्यक्रम में 60 देशों से प्रभावित 700 परिधानों के साथ 200 डिजाइनरों को आमंत्रित किया गया। 900 राउंड और 9000 के फुटफॉल के साथ पांच प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।
fashion Week: मारवाह ने कहा, महोत्सव भारत का सर्वश्रेष्ठ फैशन वीक
छठे ग्लोबल फैशन एंड डिजाइन वीक ने फैशन बिरादरी के लोगों का दिल जीत लिया। मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने एएएफटी स्कूल ऑफ फैशन एंड डिजाइन के डिजाइनरों को बधाई दी और कहा, “इस महोत्सव को भारत में सर्वश्रेष्ठ फैशन वीक के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर मोनिका सेसिलिया कैम्पोस फर्नांडीज, पेरू दूतावास, कोमोरोस गणराज्य के. के. एल गंजू और मलेशिया के उच्चायुक्त दातो हिदायत अब्दुल हामिद ईरान संस्कृति हाउस के निदेशक डॉ. एहसान शोकरोलाही उपस्थित थे।


