Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • साहित्य

Dalit Literature: दुनिया भर के विद्वानों ने की दलित साहित्य पर चर्चा

infopost December 31, 2021
Dalit Literature

Dalit Literature: चेन्नई के टी नगर स्थित एक महिला महाविद्यालय के वेबिनार में देश विदेश के विद्वानों ने शिरकत की और दलित साहित्य के विविध आयामों पर चर्चा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Dalit Literature: शसुन जैन महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार

अंकित तिवारी

Dalit Literature: हिंदी साहित्‍य में विभि‍न्‍न विमर्शों के वैश्विक महत्त्व को रेखांकित करने के उद्देश्‍य से पिछले सप्‍ताह चेन्‍नई के टी. नगर में स्‍थि‍त श्री शंकरलाल सुदरबाई शासुन जैन महिला महाविद्यालय में 23 से 29 दिसंबर तक हिंदी विभाग के तत्‍वावधान में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन एफडीपी यानी फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रतिष्ठित दलित विमर्श के विचारक और राष्ट्रपति से पुरस्कृत वरिष्ठ साहित्यकार और ‘बयान’ पत्रिका के सम्‍पादक मोहनदास नैमिषराय ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ. सरोज सिंह ने एफडीपी के बारे में बताया

उन्होंने दलित साहित्य के विविध आयामों और दलितों के प्रमुख सामाजिक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एफडीपी की समन्विका और श्रीशंकरलाल सुदरबाई शासुन जैन महिला महाविद्यालय की हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. सरोज सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने एफडीपी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

एफडीपी के अन्‍य सत्रों में विशिष्ट अतिथि की भूमिका में देश-विदेश के प्रतिष्‍ठित विद्वानों ने ज्ञानवर्धन किया। अतिथियों में राजस्‍थान से डॉ. राज पाल वर्मा ने लैंगिक समझ, महिलाओं के कानूनी अधि‍कार विषय पर विचार रखे।

‘हिंदी का वैश्‍विक स्‍वरूप-चीन के संदर्भ’ विषय पर व्‍याख्‍यान

चीन के गुयांगडौंग यूनिवर्सिटी के भाषा विभाग के प्रवक्‍ता डॉ. विवेक मणि‍ त्रिपाठी ने ‘हिंदी का वैश्‍विक स्‍वरूप-चीन के संदर्भ’ में विषय पर व्‍याख्‍यान प्रस्‍तुत किया। चुरू, राजस्‍थान के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की सहासक प्राध्‍यापिका डॉ. मोनिका देवी ने ‘इक्‍कीसवीं सदी में नव विमर्श’ पर अपने व्‍याख्‍यान में किन्‍नर विमर्श पर अपने विचार उजागर किए।

अमृतसर, पंजाब के गुरु नानक देव विश्‍वविद्यालय की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मधु संधु ने ‘हिंदी कहानी में नारी उत्‍पीड़न और सशक्तिकरण’ विषय पर अपने व्‍याख्‍यान से सबको सराबोर किया।

हिंदी विभाग, पंजाब विश्‍वविद्यालय, चंड़ीगढ़ के सहायक प्राध्यापक व ताशकंत विश्वविद्यालय, उज़बेकिस्‍तान के अतिथि‍ प्राध्यापक डॉ. गुरमीत सिंह ने ‘मीडि‍या और पत्रकारिता’ के विभि‍न्‍न पहलुओं और साथ में उनकी बहुआयामी उपयोगिता को रेखांकित किया।

मॉरीशस की हिंदी अध्‍यापिका ने की ‘पुरुष विमर्श’ पर चर्चा

इसी के साथ मॉरीशस की हिंदी अध्‍यापिका, कवयित्री और साहित्‍य विदुषी डॉ. सुरीती रधुनंदन ने एक नवीन विषय ‘पुरुष विमर्श’ पर अपने विचार साझा किए। व्‍याख्‍याताओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों के प्रश्‍नों के उत्‍तर संतोषजनक ढंग से दिए। लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लि‍या।

एफ.डी.पी. में तकनीकी सहयोग व ऑनलाइन प्रबंधन महाविद्यालय की सहायक प्राध्‍यापक डॉ. उमा का रहा। महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. सरोज सिंह ने कॉलेज प्रबंधन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागि‍यों और वक्‍ताओं को धन्‍यावाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Recruitment of Teachers: सरकारी नौकरी के लिए नारेबाजी क्यों?
Next: Collection of stories: ‘रेड फ़ायर’ में दर्ज लाल गलियारा बनने की वजह

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.