Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Learn about important yoga methods: आठ, सोलह और बत्तीस संख्या का विशेष महत्व

November 27, 2020
Learn about important yoga methods

Learn about important yoga methods: आज हम बात करेंगे महत्वपूर्ण योग विधियों के बारे में। लेकिन उससे पहले समझ लें कि योग है क्या? योग जैसा कि शब्द से ही स्पष्ट है—जोड़ यानी जुड़ना। लेकिन किससे जुड़ना। शास्त्र कहते हैं ईश्वर से जुड़ना। लेकिन ईश्वर कहां है? उससे कैसे जुड़ें?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Learn about important yoga methods: एक एनर्जी संपूर्ण संसार को करती है संचालित

श्रीकांत सिंह

Learn about important yoga methods: मेरी समझ में जो आता है, उसके अनुसार ईश्वर वह उर्जा यानी एनर्जी है, जो संपूर्ण संसार को संचालित करती है। वही एनर्जी हमारे शरीर को भी संचालित करती है। लेकिन वह एनर्जी हमें मिलेगी कैसे? दरअसल, जिन विधियों से योग की एनर्जी हमें मिलती है, उसे योग विधि कहा जाता है।

वैसे तो योग की तमाम विधियां प्रचलित हैं। लेकिन उन विधियों को अपनाने के लिए हमारे पास समय ही कहां होता है? इसलिए आज बात करेंगे योग की एक ऐसी विधि के बारे में, जो सरल, सुलभ और समय मित्रवत होती है।

यानी उसे हम अपने एकदम खाली समय में अपना सकते हैं। भोजन करने के बाद जब हम सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं तो वह हमारा खाली समय होता है। दिन भर के कार्यों से निवृत्त होकर हम उस समय पूरी तरह निश्चिंत होते हैं। यह समय योग के लिए बहुत ही अनुकूल होता है।

बिस्तर पर सीधे लेट जाएं

अब बात करते हैं उस योग विधि के बारे में। इस विधि में आठ, सोलह और बत्तीस संख्या का विशेष महत्व है। इसीलिए इस योग विधि को आठ, सोलह, बत्तीस योग विधि कहते हैं। इस विधि के अनुसार आप भोजन करने के बाद बिस्तर पर सीधे लेट जाएं। शरीर को ढीला छोड़ दें। जब शरीर पूरी तरह आराम की अवस्था में हो तो गहरी सांस लेना शुरू कर दें।

ध्यान रहे शरीर को ढीला छोड़ कर रखना है। जब आठ गहरी सांस पूरी हो जाए तो दाएं करवट लेट जाएं। और फिर गहरी सांस की गिनती शुरू कर दें। जब सोलह की संख्या पूरी हो जाएं तो करवट बदल कर बाएं करवट लेट जाएं। और फिर पहले की तरह अपनी गहरी सांसों की गिनती शुरू कर दें। जब गहरी सांसों की संख्या बत्तीस पूरी हो जाए तो समझें कि योग विधि का एक चक्र पूरा हो गया।

सांसों की संख्या

अब पुन: सीधे लेट कर योग विधि का दूसरा चक्र शुरू कर सकते हैं। सांसों की संख्या पहले की तरह आठ, उसका दो गुना सोलह और फिर उसका दोगुना बत्तीस के क्रम में गिनना है। इस क्रिया में आपका भोजन ठीक से पच जाता है और आपको भोजन की एनर्जी मिलनी शुरू हो जाती है। एनर्जी इतनी ज्यादा मिलती है कि आपको गहरी नींद आने लगती है।

अब यह आप पर निर्भर करेगा कि आप योग विधि का आनंद लेना चाहते हैं या नींद का। आप इस योग विधि के जितने अधिक चक्र पूरा करेंगे, उतनी ही ज्यादा उर्जा आपको मिलेगी। आपको महसूस होने लगेगा कि यही उर्जा ईश्वर है। सत्य है और है आनंद। फिर मिलेंगे योग की एक नई विधि के साथ। इस योग विधि से आपको क्या लाभ मिला, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Vishwa Hindu Mahasangh: प्रणवीर शर्मा विश्व हिंदू महासंघ के सह प्रभारी
Next: Life of slums of Delhi: कैसा है दिल्ली में जीवन?

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.