Vishwa Hindu Mahasangh: विश्व हिंदू महासंघ हिंदुओं का बहुत बड़ा संगठन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके अध्यक्ष हैं। भिखारी दास प्रजापति संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य मंत्री भी हैं। संगठन के विस्तार क्रम में प्रवीण शर्मा को मुरादाबाद जिले का सह प्रभारी बनाया गया है। इसका स्थानीय लोगों ने व्यापक स्वागत किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Vishwa Hindu Mahasangh: हिंदुत्व और कल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पण
इंफोपोस्ट न्यूज
मुरादाबाद। Vishwa Hindu Mahasangh: विश्व हिंदू महासंघ एक ऐसा संगठन है, जो हिंदुत्व के प्रति समर्पित है। हिन्दुत्व का अर्थ है हिन्दू भावना और हिन्दू होने का भाव। हिन्दुत्व धर्म का पर्यायवाची है, जिसमें संपूर्ण जगत के कल्याण और मानवता की बात की जाती है।
हिंदुत्व भारत में प्रचलित उन सभी आचार-विचारों, व्यक्ति और समाज में पारस्परिक सामाजिक समरसता, संतुलन और मोक्ष प्राप्ति के सहायक तत्वों को स्पष्ट करता है। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें धर्म तंत्र से लोक शिक्षण तक की कोशिश की गई है। यह एक जीवन-दर्शन और जीवन जीने की पद्धति है।
समस्याओं को सुलझाने में सहायक
इसके माध्यम से अंतर्मन को प्रबल बनाने में सहायता मिलती हैं, जो मानव समाज में फैली समस्याओं को सुलझाने में सहायक है। वास्तविकता में यह धर्म ही नहीं, मानवता को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए एक पद्धति है। लेकिन विश्व हिंदू महासंघ को बदनाम करने की तरह तरह से साजिशें रची जाती हैं।
शायद इसीलिए विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा था कि भगवा वेश में आतंकियों के होने की खबर चिंता का विषय है। विश्व हिन्दू महासंघ का उद्देश्य है हिंदुत्व का विकास करना, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद हमारा उद्देश्य —सबका साथ, सबका विकास, त्रुष्टिकरण किसी का नहीं— हो गया है।
उनके मुताबिक, हम हिन्दू के एजेंडे के साथ ही सीएम की सरकारी नीतियों को अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में संत समाज भी पीछे नहीं रहेगा।


