Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • बोलती तस्वीरें

विराट कोहली: कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जा सकते

October 6, 2020
Virat kohli

इंफोपोस्ट न्यूज डेस्क, दुबई। IPL 2020: खराब फील्डिंग की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर को दिल्ली कैपिटल्स से मात खानी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग को हारना पड़ा है। उसे 59 रन से हार मिली है। कप्तान विराट कोहली ने भी खराब क्षेत्ररक्षण को हार की वजह माना है। उनके मुताबिक, कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जा सकते।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की गई। उसके बाद दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका मिला। कोहली ने कहा, चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। शुरुआत तो शानदार रही और फिर अगले आठ ओवर में हम वापसी करने में सफल रहे। लेकिन अंतिम ओवरों में बाजी हमारे हाथ से निकल गई।

(Virat Kohli) टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही

(Virat Kohli) कोहली को मलाल है कि उनकी टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही। उनका कहना है कि हमें महत्वपूर्ण मौकों का लाभ उठाने की जरूरत है। हमने बिलकुल आसान कैच टपका दिए। एक बार फिर हम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में नाकाम रहे।

कोहली ने कहा है कि क्रिस (मॉरिस) टीम में जगह नहीं बना पाए। अगले मैच से पहले हमारे पास चार दिन का समय है। उम्मीद है कि वह उस मैच के लिए तैयार रहेंगे।

श्रेयस अय्यर ने टॉप पर जगह बनाई

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉप पर जगह बनाई। उनका कहना है कि उनकी टीम अगले मैचों में भी इस तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहती है।

दिल्ली ने मार्कस स्टॉनइिस (26 गेंद, दो छक्के, छह चौके, नाबाद 53) और ऋषभ पंत (37) के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 196 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी साव (42) और शिखर धवन (32) ने भी शानदार पारियां खेलीं। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (24 रन पर चार विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (18 रन देकर दो विकेट), एनरिच नोर्ट्जे (22 रन पर दो विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (26 रन पर एक विकेट) की गेंदबाजी के सामने आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी।

(Virat Kohli) कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए

आरसीबी के लिए कप्तान कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। अय्यर का कहना है कि पांच में चार मैच जीतना शानदार है। इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई। हम बड़ी जीत के इरादे से उतरे थे। ऐसा करने में सफल रहे। उम्मीद है कि अगले मैचों में भी इस तरह के प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली के कप्तान ने कहा है कि दबाव के समय खिलाड़ियों ने अच्छा जज्बा दिखाया। हमारी रणनीति स्वच्छंद और निडर होकर खेलने की थी। हमारी टीम में युवा खिलाड़ी हैं जो ऊर्जा से भरे हैं। हमें बस मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा दिखानी है।

अय्यर ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया। उन्होंने कहा है—मैं किसी एक का पक्ष नहीं लूंगा। हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया।

 

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: (PM material) पीएम मटीरियल जिसमें भी मिले, निपटा दो उसे
Next: पीसीएस 2018: एमएलसी देवेंद्र ने उठाई यूपी के छात्रों की समस्या

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.