इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदी की रसोई संस्था की टीम ने शिवम मार्केट चौड़ा सेक्टर 22 एवं सेक्टर 55 गेट नंबर 5 के पास जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीम में मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, टीम प्रमुख व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, भारती नेगी, मीना बाली, सरिता चंद्र, प्रीति चौहान, मंजू शर्मा, बाल कृष्ण वाली, संगीता चौधरी, गीता चौहान, कृष्णा गोयल, आशा गुप्ता, सुनीता सागर, अमित शर्मा, चंदा आदि शामिल थे।
इस कार्य की सराहना की जा रही है। हाल ही में टीम की प्रमुख रितु सिन्हा को डॉक्टर सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड मिला और शहर में भी कई जगह टीम के सदस्यों को लोग सम्मानित कर रहे हैं। साइबर क्राइम ब्रांच थाने की प्रमुख रीता यादव ने भी बधाई दी और टीम का उत्साह बढ़ाया। टीम ने भी उत्साहवर्धन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


