Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • बोलती तस्वीरें

रोहित का बल्ला, हार्दिक का हल्ला

September 24, 2020
Rohit's bat, Hardik's stall

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। रोहित का बल्ला, हार्दिक का हल्ला आईपीएल 2020 में छाया हुआ है।हार्दिक पांड्या ‘हिट विकेट’ क्या हुए, सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में आ गए। कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियन्स की दमदार जीत हुई है। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की मैच विनिंग कप्तानी पारी और गेंदबाज़ों के ग़ज़ब प्रदर्शन से ज़्यादा फैन्स की दिलचस्पी हार्दिक पांड्या के आउट होने के अटपटे अंदाज़ में दिखी।

विकेट में बल्ला मारकर गिल्लियां उड़ाने की ‘ग़लती’ से हार्दिक पांड्या चर्चा का केंद्र बन गए। सोशल मीडिया यूज़र्स चटखारे लेने लगे। धड़ाधड़ मीम्स पोस्ट होने लगे। हार्दिक पांड्या के आउट होने के अंदाज़ से हैरानी एक्सपर्ट्स को भी हुई। विकेट केकेआर के गेंदबाज़ आंद्रे रसेल के खाते में दर्ज हुआ, लेकिन अपने पैवेलियन लौटने की वजह ख़ुद हार्दिक पांड्या बने।

मुंबई की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रीज के अंदर खड़े हार्दिक ने रसेल की यॉर्कर को संभालने के लिए बल्ला चलाया और विकेट में दे मारा। एक ओवर पहले ही कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए थे और हार्दिक पांड्या पर दारोमदार टीम को दो सौ रन के पार ले जाने का था लेकिन वो ‘अपनी ही गिल्लयां उड़ाकर’ चल दिए।

हार्दिक की जगह लेने उनके भाई क्रुणाल पांड्या आए। रसेल की बाउंसर संभालने की कोशिश में वो भी करीब-करीब ‘हिट विकेट’ हो गए थे, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी। मुंबई की जीत के जश्न के बीच मलाल स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी रहा होगा।

केकेआर के ख़िलाफ बुमराह गज़ब की लय में दिख रहे थे। तीन ओवर में सिर्फ़ पांच रन ख़र्च किए थे। वो आंद्रे रसेल और इयॉन मोर्गन जैसे दो ख़तरनाक बल्लेबाज़ों को पैवेलियन लौटा चुके थे। लेकिन चौथे ओवर में केकेआर के बल्लेबाज़ पैट कमिंस ने बुमराह की सारी कमाई ‘लूट’ ली। कमिंस ने बुमराह के इस ओवर की पहली, तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर चार जबरदस्त छक्के मारे। बुमराह के इस ओवर में 27 रन बने और ये उनके करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

बुमराह की इस धुलाई का मुंबई इंडियन्स की ‘सेहत’ और मैच के हाल पर असर नहीं हुआ, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी का आंकड़ा उम्दा से औसत पर आ गया। छक्के की कसक पैट कमिंस को भी रही होगी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 80 रन की अपनी पारी के दौरान उनके ऐसे छक्के छुड़ाए कि क्रिकेट के तमाम एक्सपर्ट उनकी बल्लेबाज़ी पर निसार हो गए।

पांचवें ओवर की पहली गेंद कमिंस ने रोहित को शॉर्ट गेंद फेंकी जिसे मुंबई के कप्तान ने पुल करके मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से भेज दिया। तीन गेंद पर एक और छक्का जड़ा। उन्होंने रसेल पर एक और कुलदीप यादव की गेंद पर तीन छक्के जड़े।

पारी में कुल छह छक्कों के साथ रोहित आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए। वो मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। शार्ट गेंदों पर रोहित के पुल शॉट्स को देखकर इरफान पठान और आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटर उनकी तारीफ के पुल बांधने लगे।

हालांकि, पारी के आखिरी हिस्से में रोहित थके से दिखे और एक वक़्त तय दिख रहे शतक से 20 रन पहले आउट हो गए। मैच के बाद रोहित ने कहा कि यहां (अबुधाबी) के उमस भरे मौसम में ‘बड़ी पारी खेलना आसान नहीं है।’

बल्लेबाज़ी के साथ तारीफ रोहित की कप्तानी की भी हुई। वो गेंदबाज़ों को लगातार बदलकर केकेआर के बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाते रहे। रोहित के मुताबिक वो ट्रेंट बोल्ड और जेम्स पैटिंसन जैसे गेंदबाज़ों के साथ ज़्यादा नहीं खेले हैं। ऐसे में उनका सही इस्तेमाल उनकी कप्तानी की खूबी दिखाता है।

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए टॉस जीतने के अलावा कुछ ख़ास अच्छा नहीं हुआ। वो भी गर्मी से परेशान दिखे। कार्तिक ने मैच के बाद कहा, “खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें बेहतर करने की जरूरत है। पैट कमिंस और इयॉन मोर्गन ने बुधवार को ही क्वारंटीन पूरा किया है। एक दम से आना और ऐसी गर्मी में खेलना आसान नहीं है।”

केकेआर कैंप को ख़ुशी सुनील नरेन की गेंदबाज़ी से हुई होगी। वो मैच के सबसे किफायती बॉलर रहे। केकेआर के सभी गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले मुंबई के बल्लेबाज़ों ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ़ 22 रन दिए और सौरभ तिवारी का विकेट लिया। लेकिन आगे इम्तिहान और भी हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: कृषि बिलों पर गरमी के बाद सत्ता ने दिखाई नरमी
Next: दीदी की रसोई के जरिये जरूरतमंदों को भोजन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.