Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी को सीएम योगी की हरी झंडी

September 23, 2020
CM Yogi gets green signal for proposed film city in one thousand acres

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को राज्याश्रय मिल गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी को हरी झंडी जो दे दी है। राजनीति का फिल्मों से चोली दामन का साथ रहा है। और जब सत्ता उसके साथ आ जाए तो उसकी भव्यता और दिव्यता बढ़ जाना स्वाभाविक है।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर घोषणा के कुछ दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना मंगलवार को सामने रखी और फिल्म बिरादरी को राज्य में आने के लिए खुली पेशकश भी कर दी।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बनने वाली इस फिल्म सिटी को लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अश्विनी चौधरी ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर में बनने वाली फिल्म सिटी का स्वागत किया है। इसके साथ ही कहा कि हम किसी कॉल सेंटर के बाहर काम नहीं करते, जो बड़ी बिल्डिंग देखकर वहां चले जाएंगे।

फिल्म सिटी को लेकर अश्विनी चौधरी का यह ट्वीट लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। अपने ट्वीट में अश्विनी चौधरी ने लिखा, “भारत में कहीं भी नई फिल्म सिटी का स्वागत है, लेकिन उनके लिए जो इस चीज की वकालत कर रहे हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नोएडा फिल्म सिटी में चले जाना चाहिए, हम कॉल सेंटर के बाहर काम नहीं करते हैं जो बड़ी और अच्छी बिल्डिंग देखकर वहां चले जाएंगे।”

अश्विनी चौधरी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। अश्विनी चौधरी के अलावा बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी का स्वागत किया था। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिकी विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) ने एक हजार एकड़ जमीन की पहचान कर ली है।

वहां विश्वस्तरीय नागरिक, सार्वजनिक और प्रौद्योगिकी सुविधाओं से युक्त एक समर्पित ‘इंफोटेनमेंट जोन’ की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित स्थल नई दिल्ली से एक घंटे की दूरी पर है और जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बहुत नजदीक है। जाहिर है कि फिल्म सिटी के लिए जरूरी सुविधाएं उत्तर प्रदेश सरकार उपलब्ध करा देगी, तो उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: किसी पर भी बेवजह शक करना अल्जाइमर्स-डिमेंशिया के लक्षण
Next: हमेशा ठगे जाते रहे हैं किसान

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.