Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 9, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

चार्जशीट की कार्रवाई पर घिरी सरकार, येचुरी के समर्थन में कांग्रेस

September 14, 2020
chargesheet,congress

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। विपक्षी नेता अब केंद्र सरकार से नहीं डर रहे हैं। वे पूरी क्षमता, शिद्दत और एकजुटता से सरकार को घेर रहे हैं। दिल्ली दंगों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र ने विपक्षी नेताओं को एकजुट होने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमें यह तय करना होगा कि केंद्र सरकार से डरें या लड़ें।

दिल्ली दंगों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर पूरक आरोपपत्र पर सियासत गरमाने के बाद कांग्रेस ने आरोपपत्र में नामजद माकपा नेता सीताराम येचुरी और अन्य लोगों का समर्थन किया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कहा गया है कि वह आपराधिक न्याय प्रणाली का मजाक बना रही है। माकपा ने सरकार पर शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रदर्शनों को अपराध करार देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों के मामले में एक पूरक आरोप पत्र में सीताराम येचुरी और कई अन्य विद्वानों और कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए आपराधिक न्याय प्रणाली को उपहास बना दिया है। अगर एक आरोपित (गुलफिशा फातिमा) ने अपने बयान में एक नाम का उल्लेख किया है, तो उस व्यक्ति को आरोपपत्र में क्या एक आरोपित के रूप में नामित किया जाएगा?

उन्होंने पूछा, क्या दिल्ली पुलिस यह भूल गई है कि सूचना और आरोपपत्र के बीच जांच और सबूत जुटाने का महत्वपूर्ण कदम होता है। पूरक आरोपपत्र में येचुरी के अलावा स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयति घोष और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद का नाम लिया गया है। वैसे, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन लोगों के खिलाफ कोई आरोपपत्र दायर नहीं किया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण असंतोष को दबाने की कोशिश में निम्न स्तर पर उतर आई है, जिसने इस देश के सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक ताने-बाने को ठेस पहुंचाई है।

माकपा के पोलितब्यूरो ने एक बयान में कहा है कि सरकार राजनीतिक प्रदर्शनों को अपराध बना रही है और उसे ऐसा करने से बाज आना चाहिए। वह दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से स्तब्ध है। घोर पक्षपात और बदले की भावना से की गई कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: सुशांत और विकास दुबे मामले को बड़े पर्दे पर लाने की होड़
Next: किम जोंग ने फिर दिखाई बर्बरता, अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले पांच अफसरों को गोली से उड़वा दिया

Related Stories

Global Film Festival Noida
  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Global Film Festival Noida: 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 16 से 18

infopost September 9, 2026 0
Kayakalp Foundation Anniversary
  • ख़ास ख़बर
  • साहित्य

Kayakalp Foundation Anniversary: कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन का 37वां स्थापना दिवस

infopost September 9, 2026 0
Dalit MPs FIR Demand
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Dalit MPs FIR Demand: जब संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे 20 दलित सांसद

infopost September 9, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.