Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

किम जोंग ने फिर दिखाई बर्बरता, अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले पांच अफसरों को गोली से उड़वा दिया

September 14, 2020
kimjongun

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। सत्ता जब तानाशाही पर उतर आती है, तो उसे अच्छा—बुरा कुछ नहीं सूझता। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन इसी बात के लिए कुख्यात है। उसने फिर बर्बरता दिखाई है। उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अपने पांच अफसरों को उसने मौत की सजा दे दी है। तानाशाह के आदेश पर उन्हें गोली मार दी गई। हाल ही में उसने कोरोना की रोकथाम के लिए चीन से आने वालों को गोली मारने का आदेश दे दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नॉर्थ कोरिया पर नजर रखने वाली साउथ कोरिया की साइट डेली एनके के मुताबिक, आर्थिक मंत्रालय के इन पांचों अधिकारियों ने एक डिनर पार्टी में देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने किम के शासन की नीतियों की आलोचना भी की थी। चर्चा के दौरान उन्होंने देश में औद्योगिक सुधार की जरूरत बताई थी और कहा था कि नॉर्थ कोरिया को अपने प्रतिबंधों को दूर करने के लिए विदेशी मदद भी लेनी चाहिए।

साउथ कोरिया की साइट के मुताबिक, इस चर्चा की किम जोंग उन से शिकायत की गई थी। किम आर्थिक मंत्रालय का भी प्रमुख है। इसके बाद सभी को बुलाया गया और उन पर दबाव डालकर कबूल करवाया गया कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के शासन को कमजोर करने की कोशिश की। 30 जुलाई को उन्हें गोली मार दी गई। इनके परिवारों को येडोक के एक पॉलिटिकल कैम्प में भेज दिया गया है।

सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए तानाशाह किम जोंग उन के अपने अंकल किम जोंग थाएक को 120 भूखे शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया गया था। चीनी अखबार ‘वेन वई पो’ ने दावा किया था कि सजा के मौके पर किम जोंग समेत 300 शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

इन सभी के सामने 67 वर्षीय थाएक को शिकारी कुत्ते खा गए थे। थाएक की मौत पर सवाल उठाने पर उनकी पत्नी को भी जहर देकर मार दिया गया था, बाद में मौत की वजह हार्ट अटैक बता दी गई।

किम जोंग उन ने अपने सौतेले भाई किम जोंग नाम की भी मलेशिया में हत्या करवाई थी। वे मलेशिया में रहते थे। फरवरी, 2015 में मलेशिया के एयरपोर्ट पर ही दो लड़कियों ने जहरीली पिन चुभोकर उनकी हत्या कर दी थी। नाम पर उत्तर कोरिया के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया गया था।

हाल ही में साउथ कोरिया में तैनात अमेरिकी फौज के कमांडर ने जानकारी दी थी कि तानाशाह किम ने देश में वायरस की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। नॉर्थ कोरिया की कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं महामारी से लड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: चार्जशीट की कार्रवाई पर घिरी सरकार, येचुरी के समर्थन में कांग्रेस
Next: हिंदी दिवस: जानें, हिंदी शब्द कहां से आया

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.