Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन

September 13, 2020
raguvansyadv

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव ने पत्र लिख कर कहा था, रघुवंश बाबू अभी आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन वह चले गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का रविवार को एम्स में निधन हो गया। वह फेफड़े में संक्रमण के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती थे, लेकिन हालत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पीएम मोदी ने शोक संदेश में कहा है कि रघुवंश बाबू के निधन से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है। गरीबी को समझने वाले और जमीन से जुड़े शख्स रघुवंश प्रसाद सिंह से टीवी डिबेट में हमारे बीच वाद-विवाद चलता था।

बता दें कि तीन दिन पहले ही रघुवंश ने लालू यादव को पत्र लिखकर राष्‍ट्रीय जनता दल से इस्‍तीफा दे दिया था। उनके निधन पर जेडीयू नेता केसी त्‍यागी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह राजनीति की सबसे बड़ी क्षति है।

एम्स में दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी। संक्रमण बढ़ गया था और सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका पटना के एम्स में इलाज किया गया था। कुछ ठीक होने के बाद उन्हें पोस्ट कोविड मर्ज के इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह 1977 से लगातार सियासत में रहे। वे लालू प्रसाद यादव के करीबी व उनके संकटमोचक माने जाते रहे। पार्टी में उन्‍हें दूसरा लालू भी माना जाता था। वे लगातार चार बार वैशाली से सांसद रहे। यूपीए की सरकार में मंत्री भी रहे। विपक्ष में रहते हुए वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को घेरने में सबसे आगे रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: चार्जशीट पर सत्ता और भाजपा के खिलाफ आग उगलने लगे नेता
Next: सुशांत और विकास दुबे मामले को बड़े पर्दे पर लाने की होड़

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.