न्यूज डेस्क, नोएडा। सरकार को कर प्रणाली को आसान एवं सस्ता बनाना होगा। सरकारी खर्चे में कटौती करनी होगी और सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण करना होगा। तभी अर्थव्यवस्था पुनर्जीवित की जा सकती है। ये विचार अनिल चावला ने एक वेबिनार में व्यक्त किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले दिनों राष्ट्र निर्माण पार्टी की ओर से यहां आयोजित वेबिनार में “भारत की गिरती अर्थव्यवस्था का रोजगार एवं व्यवसाय पर दुष्प्रभाव-कारण एवं समाधान” विषय पर अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों ने चर्चा की। प्रोफेसर एमएम गोयल ने वित्त आयोग को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि योजना आयोग खत्म कर दिए जाने और नीति आयोग के पास उस प्रकार के अधिकार न होने से अर्थव्यवस्था को मजबूत करना कठिन हो गया है। नीडोनॉमिक्स की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि इसके आधार पर अर्थव्यवस्था से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद कुमार आईपीएस (R) ने किया। उन्होंने सरकार से स्वदेशी व्यापारियों को लालफीताशाही से बचाकर संरक्षण देने की बात कही। उनके मुताबिक यदि हम अपने व्यापारियों की सही ढंग से देखभाल करेंगे तो देश की आर्थिक दुर्व्यवस्था को ठीक किया जा सकता है।
ऐसा करने पर ही लोगों को रोजगार मिलेगा और सरकार को टैक्स में भी कमी नहीं हो पाएगी।
संचालन कर रहे डॉ. आनंद कुमार ने दोनों प्रमुख वक्ताओं का धन्यवाद किया।


