Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • तकनीक
  • ताजा तरीन

शानदार बैटरी के साथ सैमसंग के नए फोन की दस्तक

September 10, 2020
baitari

अगर आपके लिए बैटरी बैकअप ज्यादा महत्वपूर्ण है तो सैमसंग का यह नया फोन आपके लिए है। दरअसल, सैमसंग ने अपनी एम सीरीज में नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 (Samsung Galaxy M51) को भारत में लॉन्च कर दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 की चर्चा बैटरी की ही वजह से है। क्योंकि भारत में पहली बार कोई ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसमें 7000 एमएएच की बैटरी होगी। खास बात यह है कि इसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड जैसे फोन के साथ है।

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और 25 वॉट का चार्जर आपको फोन के बॉक्स में ही मिलेगा। बैटरी के साथ पावर शेयरिंग का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

कीमत की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर पर 18 सितंबर से होगी। यह फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, स्लैस्टिकल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: वे​बिनार में गिरती अर्थव्यवस्था को बचाने के सुझाव
Next: विटामिन-डी का कोरोना वायरस पर कितना असर?

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.