Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

जानें, नोएडा में हेलीपोर्ट से कैसे बढ़ेगा कारोबार

August 14, 2020
C1

नोएडा। लॉकडाउन के कारण जिस प्रकार कारोबार प्रभावित हुआ है, उसी प्रकार लोगों को नौकरियां भी गंवानी पड़ी हैं। सरकार को भी लगातार राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि कुछ ऐसा किया जाए कि कारोबार को रफ्तार मिल सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा के सेक्टर-151ए में प्रस्तावित हेलीपोर्ट पर्यटन को ही नहीं, कारोबार को भी रफ्तार देगा। प्राधिकरण ने योजना को आगे बढ़ाते हुए इसकी रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा केंद्र सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड को सौंपा है।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक कार्यालय में सीईओ रितु माहेश्वरी की उपस्थिति में एमओयू पर साइन किया गया। राइट्स लिमिटेड के एयरपोर्ट डिवीजन के कार्यकारी निदेशक राकेश कपूर इस मौके पर मौजूद रहे।

आठ महीने में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), फिजिबिलिटी रिपोर्ट, डिजाइन तैयार करने से लेकर इसे बनाने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। तकनीकी परामर्श के लिए 1 करोड़ 69 लाख 10 हजार का भुगतान राइट्स को किया जाएगा।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि जेवर में एयरपोर्ट और नोएडा में हेलीपोर्ट गौतमबुद्ध नगर जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर-151ए में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, हैबीटेट सेंटर जैसी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में नोएडा का महत्व और ज्यादा बढ़ने वाला है।

शहर की जरूरत को ध्यान में रख कर प्राधिकरण की 197वीं बोर्ड बैठक में हेलीपोर्ट योजना को मंजूरी दी गई थी। एनसीआर का यह पहला हेलीपोर्ट होगा। इसकी सुविधा राजधानी दिल्ली में ही है। नोएडा में हेलीपोर्ट बनने के बाद देश-विदेश से आने वाले मेहमान ट्रैफिक जाम में फंसे बिना बिना समय गंवाए अपने कारोबार या अन्य किसी सिलसिले में नोएडा से आ जा सकेंगे।

फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से लैस गोल्फ कोर्स व रिसोर्ट भी हेलीपैड से लगता होगा।महाप्रबंधक ने बताया कि पहले चरण में कार्यस्थल का अध्ययन व परीक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण में परियोजना की तकनीकी फिजिबिलिटी और डीपीआर बनेगी। तीसरे चरण में परियोजना के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा और चौथे चरण में ट्रांजेक्शन एडवाइजरी जारी होगी।

रूपरेखा की बात करें तो 500 वर्ग मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण होगा। एमआई-172 हेलीकाप्टर लैंड कराने की सुविधा होगी। एक समय में 20 यात्रियों के आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस रिपेयर एवं ओवर हॉलिंग की व्यवस्था की जाएगी। हेलीपोर्ट पर 3 हेलीकॉप्टर की पार्किंग की जा सकेगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: जानें, एकादशी की महिमा जो खोल देगी आंखें
Next: महिला साहित्यकारों की कहानी, उन्हीं की जबानी

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.