Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • स्वास्थ्य

Medanta Hospital Noida: इस मशीन ने की सफल कैंसर सर्जरी

infopost January 24, 2026
Medanta Hospital Noida

Medanta Hospital Noida: मेदांता अस्पताल नोएडा ने पहली बार रोबोटिक तकनीक से लंग कैंसर की सफल सर्जरी की। साथ ही एडवांस्ड थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत।

Medanta Hospital Noida: एडवांस्ड थोरेसिक सर्जरी क्लीनिक शुरू

इंफोपोस्ट न्यूज/नोएडा/Medanta Hospital Noida

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेडिकल क्षेत्र में नोएडा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेदांता अस्पताल, नोएडा ने शहर में पहली बार एडवांस्ड रोबोटिक तकनीक से लंग कैंसर की सफल सर्जरी की है। इसके साथ ही अस्पताल ने एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी एवं लंग कैंसर क्लिनिक की औपचारिक शुरुआत भी की। इस अवसर पर अस्पताल द्वारा लंग कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी नोएडा में अपनी तरह की पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी है, जो पूरी तरह सफल रही। इस उपलब्धि से न केवल शहर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए उन्नत उपचार के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
मेदांता अस्पताल नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑन्को-सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांट विभाग के डायरेक्टर डॉ. बेलाल बिन आसिफ ने बताया कि मरीज की उम्र 65 वर्ष थी, जो रूटीन कार्डियोलॉजी जांच के लिए अस्पताल आए थे।

सीटी एंजियोग्राफी के दौरान फेफड़ों में नोड्यूल पाया गया

सीटी एंजियोग्राफी के दौरान संयोगवश फेफड़ों में एक नोड्यूल पाया गया। आगे की विस्तृत जांच में मरीज में शुरुआती स्टेज के लंग कैंसर की पुष्टि हुई। खास बात यह रही कि मरीज को न तो सांस से संबंधित कोई लक्षण थे और न ही स्मोकिंग का कोई इतिहास था।

डॉ. बेलाल के अनुसार, समय रहते पहचान होने के कारण मरीज का इलाज रोबोटिक सर्जरी से संभव हो पाया। मरीज की रोबोटिक राइट लोअर लोबेक्टॉमी के साथ सिस्टेमेटिक मीडियास्टाइनल लिम्फ नोड डिसेक्शन किया गया। यह पूरी प्रक्रिया एडवांस्ड रोबोटिक तकनीक की मदद से की गई, जिससे सर्जरी बेहद सटीक रही।

इस तकनीक के जरिए कम चीरा, कम रक्तस्राव

इस तकनीक के जरिए कम चीरा, कम रक्तस्राव और बेहतर विज़ुअलाइज़ेशन संभव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मरीज की रिकवरी तेज रही और उन्हें बिना किसी जटिलता के स्थिर अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। यह जटिल सर्जरी मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम के सहयोग से संपन्न हुई। सर्जरी टीम में डॉ. सुभाष बिश्नोई (कंसल्टेंट, थोरेसिक सर्जरी) और डॉ. प्रवीन पांडा (थोरेसिक सर्जरी फेलो) शामिल रहे।

पूरी प्रक्रिया प्रो. डॉ. अरविंद कुमार के डायनामिक नेतृत्व में संपन्न हुई, जो मेदांता के इंटीग्रेटेड अकादमिक और क्लिनिकल फ्रेमवर्क को दर्शाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में लंग कैंसर कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है, जिसका मुख्य कारण देर से पहचान होना है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान होने वाली अर्ली डिटेक्शन पर ध्यान दिया जाए, तो सर्वाइवल रेट और ट्रीटमेंट आउटकम्स में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।

एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत

Medanta Hospital Noida: मेदांता अस्पताल नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत के साथ अब लंग कैंसर और अन्य जटिल चेस्ट कंडीशंस के लिए कंप्रीहेंसिव रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल केयर उपलब्ध होगी। यह डेडिकेटेड क्लिनिक स्पेशलाइज्ड थोरेसिक ऑन्कोलॉजी सेवाओं तक मरीजों की पहुंच को आसान बनाएगा और उन्हें बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल नोएडा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को वर्ल्ड-क्लास ट्रीटमेंट उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि मेदांता अस्पताल नोएडा की मरीजों को बेहतर इलाज और जीवन की गुणवत्ता सुधारने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: New vegetable market: दिल्ली में बन रही नई थोक फल-सब्जी मंडी
Next: Adani summoned!: सरकार को बायपास करने की कोशिश

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.