Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Thief gang: नोएडा में वाहन, मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़

infopost December 30, 2025
Thief gang

Thief gang: पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 34 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Thief gang: तीन गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, 34 मोबाइल फोन और चाकू बरामद

नोएडा/इंफोपोस्ट न्यूज/Thief gang


कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने थाना फेस-1 क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन व मोबाइल चोरी/स्नैचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 34 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नोएडा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा एवं सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा के कुशल मार्गदर्शन में थाना फेस-1 पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान दिनांक 29 दिसंबर 2025 को रात करीब 1:05 बजे तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

नोएडा क्षेत्र में रह रहे थे अपराधी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव पुत्र साहब सिंह, रवि पुत्र भोलावर और सागर पुत्र भोलावर के रूप में हुई है। ध्रुव 21 वर्ष का है और नोएडा के सेक्टर-11 का रहने वाला है, जबकि रवि (25 वर्ष) और सागर (20 वर्ष) मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले एकांत स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करता था और फिर उसी चोरी की मोटरसाइकिल से राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन की चोरी व स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी और स्नैचिंग से प्राप्त मोबाइल फोन को ये आरोपी नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में राहगीरों को मजबूरी का बहाना बनाकर सस्ते दामों पर बेच देते थे और प्राप्त धन को आपस में बांट लेते थे।

आरोपियों के खिलाफ पूर्व से मुकदमे दर्ज

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, 34 चोरी/स्नैचिंग के मोबाइल फोन और एक अवैध नाजायज चाकू बरामद किया। इस संबंध में थाना फेस-1 नोएडा पर मुकदमा संख्या 558/2025 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त मोबाइल चोरी से जुड़े अन्य मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त ध्रुव, रवि और सागर के विरुद्ध नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। इससे स्पष्ट होता है कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय थे।

बरामदगी के आधार पर पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से संबंधित हैं और उन्हें किन लोगों को बेचा गया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों और संभावित सहयोगियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक आलोक सैनी, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, मनीष कुमार और विवेक बालियान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Thief gang: नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और चोरी या स्नैचिंग की घटना होने पर बिना देर किए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Save Aravalli: सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर फैसले पर लगाई रोक
Next: Security arrangements: आपात स्थिति से निपटने के लिए नोएडा पुलिस पूरी तरह तैयार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 7.08.42 PM
  • दिल्ली एनसीआर
  • मनोरंजन

‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने जीता दिल, फरीदाबाद में यादगार बना ‘अभिव्यक्ति 2026’

Avatar Shrikant Singh October 19, 2026 0
IMG_5585.JPG
  • दिल्ली एनसीआर
  • स्वास्थ्य

इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-18 at 5.34.19 PM
  • कारोबार
  • दिल्ली एनसीआर
  • मनोरंजन

यूनिटी वन मॉल में खुला वेव सिनेमाज, प्रीमियम डाइनिंग और गोल्ड क्लास सुविधाओं से होगा मनोरंजन

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.