Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

कन्याकुमारी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड के छठे आयोजन में फिल्म चम्पारण सत्याग्रह ने जीते कई अवार्ड

ohm verma March 25, 2025
champaran satyagrah

इंफोपोस्ट न्यूज, मोतिहारी। champaran satyagrah :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित डॉ. राजेश अस्थाना की बहुचर्चित फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ फीचर फ़िल्म कैटिगरी में कन्याकुमारी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड के छठे आयोजन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले एवं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, जीतने से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जिससे फ़िल्म से जुड़े कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ साथ बिहार के कलाकारों में हर्ष का माहौल है।

champaran satyagrah : ज्ञात हो कि फ़िल्म फेस्टिवल— बिहार महोत्सव दिल्ली, गोवा इंटरनेशनल फ़िल्म कंपटीशन गोवा में बेस्ट फिल्म एवं बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड जीतने के बाद नेपाल विंग्स इंटरनेशनल क्रिटिक्स फिल्म फेस्टिवल के छठे आयोजन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी एवं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने के अलावा स्वर्ण भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुम्बई, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुम्बई, छठे क्राउन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बंगलादेश में ऑफिशियली सलेक्ट होने के बाद कन्याकुमारी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड के छठे आयोजन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले एवं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, जीतने से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फ़िल्म से जुड़े कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ साथ बिहार के कलाकारों में हर्ष का माहौल है।

champaran satyagrah

स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है यह फिल्म

बिहार की फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के इतने सारे अवार्ड जीतने के पश्चात् फ़िल्म के अभिनेता व निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने बताया कि यह अवार्ड चम्पारण सत्याग्रह से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के साथ साथ मेरी सम्पूर्ण टीम को समर्पित है। चम्पारण सत्याग्रह बिहार की पहली फिल्म बन गई है जिसे हरएक कैटिगरी में इतने सारे अवार्ड मिले हैं। उन्होंने वर्तमान युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा ‘चम्पारण सत्याग्रह’ नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है। पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती है।

ई. युवराज की ओर से निर्मित है यह फिल्म

युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही यह फ़िल्म सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित “चम्पारण में बापू” एवं डा. राजेश अस्थाना द्वारा लिखित पुस्तक “चम्पारण सत्याग्रह गाथा” से संदर्भित है। युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित “चम्पारण सत्याग्रह” की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है।

फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी

champaran satyagrah : फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी, अस्मिता राज, सुरभि श्रीवास्तव व अशोक सहनी हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं। संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब, छायांकन अशोक माही, संपादन कृष्ण मुरारी यादव हैं।

इन कलाकारों ने ​निभाई है भूमिका

champaran satyagrah : फ़िल्म के कलाकारों में महात्मा गाँधी (मुन्ना लसारी), पं. राजकुमार शुक्ल (डा. राजेश अस्थाना), ब्लूमफील्ड (संजू सोलंकी), कस्तूरबा गांधी (सुरभि सिंह), कोठी मैनेजर इरविन (प्रियरंजन), कोठी की मैम एल्विन (अलीशा सिन्हा), मुनिम (पप्पू यादव), पहलवान (मनीष मिश्रा, म. शाहनवाज़), कोठी मैनेजर एम्मन (प्रभात रंजन मुन्ना), कोठी मैनेजर (राजकुमार उपाध्याय), सरकारी सेवक (सत्यप्रकाश मनोरंजन व आनन्द मोहन मिश्र), बत्तख मियां (अशरफ़ अली अकेला), मुनीम (संजीव ठाकुर), कोठी मुनीम (शम्भू चौधरी, रजनीकांत), संत राऊत (चुन्नू पाण्डेय), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (पिंकू श्रीवास्तव), ब्रजकिशोर प्रसाद (पप्पू गुप्ता), रामनवमी प्रसाद (शाहिद राज), वकील गोरख प्रसाद (डा. राजेश गुप्ता), शीतल राय (विजयकांत मणि त्रिपाठी), शेख गुलाब (ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय), पत्रकार पीर मोहम्मद मुनीस (अखिलेश्वर प्रसाद यादव), शनिचरी बुआ (प्रतिभा शर्मा), सुखिया (बबिता श्रीवास्तव), किसान (सुमन सिंह), डीएम डब्ल्यू बी हेकॉक (सचिन पाण्डेय), गाड़ीवान (रामेश्वर साह), दुल्हन (गुड़िया), दुल्हा (अरशद) और पिता भगेलू (विनोद मिश्रा), ग्रामीण सोनू पाठक, निखिल, गोलू ठाकुर, विश्वास सिंह, मजिस्ट्रेट चन्दर (रूपेश पांडेय), देवदास गाँधी (मास्टर आयुष्मान), लठैत (कमलेश दास, सूरज सजनवा, कमलेश शर्मा), समेत निर्मला, चंदा, आरती, गुड़िया, प्रियंका, प्रीति, मनीष मिश्र, कमलेश दास, राकेश तिवारी, कमलेश शर्मा, विनय कुमार, मनीष गोस्वामी, गयासुद्दीन, उमेश, जावेद, रजनीश, राकेश कुमार, मुमताज़ अहमद, रवि प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह आदि समेत फ़िल्म में लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 जूनियर आर्टिस्ट के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी अभिनय किया है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
Next: shipra rajput :  पत्रकार को थाना में बंधक बनाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मोतिहारी एसपी को भेजा नोटिस

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.