निवेदिता झा, मोतिहारी। Shravan month :
यह श्रावण मास सत्तर वर्ष के बाद ग्रह नक्षत्रों का ऐसा योग ले कर आया है जिससे हमारा जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ेगी।
इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और इसी दिन सावन का पहला सोमवार भी है । साथ हीं इस वर्ष श्रावण मास के अंतिम दिन भी सोमवार हीं है। यानी की शुरुआत भी सोमवार और अंत भी सोमवार या यूं कहिए की शुरुआत भी शिव से और अंत भी शिव पर ।
मंगला गौरी का व्रत भी अत्यंत शुभ
Shravan month : इस वर्ष श्रावण मास को ले कर क्या कहना है चक्रवर्ती सम्राट धर्म विभूषण मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम मोतिहारी के आचार्य शंभू नाथ सिकरिया का कहना है कि इस वर्ष श्रावण मास का अपना एक अलग महत्व है। इस वर्ष श्रावण मास ग्रह योगों का अनोखा संगम ले कर आया है ।
इस श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस वर्ष श्रावण मास में मंगला गौरी का व्रत भी अत्यंत शुभ और सुहागनों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है।

पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित गोल्ड प्लेटेड शिव लिंग
साथ ही शंभू नाथ सिकारिया जी ने बताया कि उनके आश्रम में पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित गोल्ड प्लेटेड शिव लिंग शिव मुखा आकृति जो अस्थापित है। वहां आचार्य शंभू नाथ सिकरिया जी खुद कंठस्त रुद्राभिषेक हर सोमवार को करवाते हैं और इस श्रावण मास भी वो रुद्राभिषेक करवाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह पूर्ण रूप से निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं पर ईश्वर की विशेष कृपा होगी। यहां हम सब आडंबर से दूर हैं। यहां हो रही पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारेंगे और शिव की आराधना करेंगे। इस वर्ष श्रावण मास में मंगला गौरी का व्रत भी अत्यंत शुभ और सुहागनों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है।


