Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

मोतिहारी में हथियार से लैस होकर रात में अवैध खनन, भूमाफिया पर एफआइआर, देखें वीडियो

ohm verma June 27, 2024
thum

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष संवाददाता, मोतिहारी। Illegal mining : 


मोतिहारी से सटे पतौरा गांव में रात के अंधेरे में भूमाफिया अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि सरकारी के साथ—साथ अब आम लोगों की भूमि पर भी गुंडागर्दी के बल पर अवैध खनन करने लगे हैं। बीते 22 जून यानी शनिवार की देर रात को पतौरा गांव में अंजलि श्रीवास्तव और ओम वर्मा की दो बीघा जमीन पर भू​माफिया अरविंद कुमार सिन्हा एवं उनके गुर्गे जेसीबी और हाइवा ट्रक लगा कर अवैध खनन कर रहे थे। सूचना मिलते ही भूमालिक और पुलिस मौके पर पहुंची। अवैध खनन को रोका और जेसीबी और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अरविंद कुमार सिन्हा और उसके गुर्गो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इन धाराओं में दोषियों को दस वर्ष तक की सजा हो सकती है।

https://fb.watch/sZgF4gT68z/

जीता था केस

Illegal mining : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी से सटे गांव पतौरा गांव में 38 कट्ठा का प्लाट मोतिहारी के ​तेलियापट्टी मोहल्ला निवासी अंजलि श्रीवास्तव, मिस्कौट मोहल्ला निवासी ओम वर्मा और सिद्धार्थ कुमार वर्मा का है। यह खतियानी जमीन है, जिसका वर्षों से केस चल रहा था। मोतिहारी जिला जज ने ओम वर्मा बनाम अरविंद कुमार सिन्हा के इस केस में ओम वर्मा के पक्ष में फैसला दिया। अब इस मामले में दखलदहानी की प्रक्रिया चल रही है। मामला हाथ से निकलता देख भूमाफिया अरविंद कुमार सिन्हा बौखला गए और पटना हाईकोर्ट की शरण ली। उनकी अपील पर पटना हाईकोर्ट ने दखलदहानी की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक ​लगा दी। मामला अब न्यायालय में है।

हरवे हथियार से लैस थे भूमाफिया

Illegal mining : इस बीच शनिवार की रात को सूचना मिली कि इस जमीन पर अरविंद कुमार सिन्हा, बाउथ महतो व अपने अन्य गुर्गों के साथ हरवे—हथियार से लैस होकर 38 कट्ठा के इस प्लाट पर जेसीबी और हाइवा ट्रक से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पाकर अं​जलि श्रीवास्तव, उनके पति एडवोकेट राधारमण प्रसाद, उनके पुत्र रिषीरमण प्रसाद और ओम वर्मा मौके पर पहुंचे। वहां पहुंच पर उन्होंने अरविंद कुमार से काम रोकने को कहा तो इस पर अरविंद कुमार भड़क गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर आप सभी भूमालिक यहां से तुरंत नहीं भागे तो वे उन सभी को काट कर इसी जमीन में दफन कर देंगे।

इस पर भूमालिक पास में ही स्थित पैतृक घर में गए और वहां से 112 नंबर पर फोन कर के पुलिस ​की सहायता मांगी। 112 नंबर की पुलिस और फिर मोतिहारी मुफ्फसील थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक हाइवा ट्रक और जेसीबी को जब्त कर लिया और थाने ले आई। जेसीबी का नंबर प्लेट गायब था। इसका चेचीस नंबर HAR3DXSST02986388 है। हाइवा ट्रक का नंबर BR06GE 2602 और चेचीस नंबर F119913A PHEFK29H7 FH219913A है।

800 हाइवा मिट्टी काट चुके हैं

Illegal mining : एफआईआर के मुताबिक इस 38 कट्ठा जमीन से भू​माफिया अरविंद कुमार और उनके गुर्गे 800 हाइवा ट्रक मिट्टी काट चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मिट्टी वे बेच चुके हैं तो थोड़ा बहुत अपने दरवाजे में इकट्ठा कर रखे हैं। यह अवैध धंधा कई दिनों से चल रहा था। सभी भू​मालिक मोतिहारी में रहते हैं। इसलिए समय पर सूचना नहीं मिल पाई। जब तक सूचना मिली त​ब तक भू​माफिया 800 हाइवा ट्रक मिट्टी काट चुके थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Fake exit polls: फेक न्यूज का सबसे बड़ा उदाहरण
Next: राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह के निलंबन को रद करने की सिफारिश

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.