Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Samajwadi Party: सपा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए अवाना ने किया आवेदन

infopost March 2, 2024
Samajwadi Party

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल अवाना को लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई है। इस संदर्भ में नोएडा मीडिया क्लब में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री अवाना ने कहा कि वह चुनाव में जनहित से जुड़े सभी मुद्दे उठाएंगे।

Samajwadi Party: गुर्जर कार्ड खेलने पर विचार

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर। Samajwadi Party: सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का कहना है कि इस बार गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी जीतेगी। भाजपा में अंर्तकलह है और वर्तमान भाजपा सांसद का विरोध भी काफी है, इसलिए पार्टी गुर्जर कार्ड खेलने पर भी विचार कर रही है। बता दें कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। अब तक जिले के ही चार नेताओं ने टिकट मांगा है। इसके लिए दो दिन बाद संगठन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई है।

भाटी का कहना है कि यदि किसी कारण वर्तमान सांसद का टिकट कटा और पैराशूट प्रत्याशी आया तो पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नहीं जनता भी उसे मंजूर नहीं करेगी। इसलिए भाजपा जितना आसान गौतमबुद्ध नगर सीट को समझ रही है उतना नहीं है। लोकसभा सीट सपा के हिस्से में आने पर पदाधिकारी गदगद हैं। इतना ही नहीं, वह भाजपा को हराकर इस सीट पर विजयी होने का दावा कर रहे हैं।

दो से ढाई लाख मतदाता गुर्जर

यहां पर दो से ढाई लाख मतदाता गुर्जर होने का दावा किया जाता है। इसके अलावा मुस्लिम और कांग्रेसी मतदाताओं के अलावा कुछ दलित वोट पर भी डोरे डालने की योजना है। इसके अलावा भाजपा की अंर्तकलह भी सपा के लिए काफी लाभप्रद हो सकती है।

अपनी दावेदारी को मजबूत बताते हुए श्री अवाना ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के लिए पिछले 27 वर्षों से काम कर रहे हैं। चुनाव लड़ने का मौका मिला तो वह सबसे पहले किसानों के मुद्दों को उठाएंगे। नोएडा में आबादी की समस्या से भी पूरी तरह वाकिफ हैं। बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी से जुड़ी समस्याएं भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी। उन्होंने कहा कि नोएडा में नौकरी करने वालों की तमाम ऐसी समस्याएं हैं जिनसे सरकार की शोषण की नीतियां सामने आती हैं। क्योंकि भाजपा सरकार हमेशा पूंजीपतियों का साथ देती रही है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Israel-Hamas war: भुखमरी के कगार पर लाखों फिलिस्तीनी
Next: संगीत की लहरियों के बीच “चम्बल का शौर्य”

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.