Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

Mahapanchayat2: किसान नेताओं ने भरी हुंकार

infopost February 13, 2024
Mahapanchayat

Mahapanchayat2: अखिल भारतीय किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऐछर में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय किसान सभा के धरने में सैकड़ों महिला पुरुष और किसान शामिल हुए। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि 10 परसेंट का मुद्दा पूरे जिले का मुद्दा है।

Mahapanchayat2: किसान सभा का जुलूस 16 को

इंफोपोस्ट न्यूज


नोएडा, गौतमबुद्ध नगर। Mahapanchayat2: सैकड़ों लोग ट्रैक्टरों और गाड़ियों से ऐछर गांव में आयोजित महापंचायत में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि 10 परसेंट का मुद्दा पूरे जिले का मुद्दा है। किसान सभा एवं अन्य संगठनों के आंदोलन के कारण प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे का संज्ञान लिया है। इसलिए सभी संगठनों को एकजुट कर इस लड़ाई को और मजबूती देनी है। इसी सिलसिले में 16 फरवरी को किसान सभा ने जुलूस का प्रोग्राम रखा है।

सभी संगठनों से निवेदन किया गया है कि बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर किसानों के साथ अपनी एकता प्रदर्शित करें। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि 10 परसेंट के मुद्दे को किसान सभा राजनीतिक मुद्दा बनाएगी। जो भी जनप्रतिनिधि गांव में जाएगा, उससे यही कहा जाएगा कि 10% नहीं तो वोट नहीं।

अगले 15 दिन अति महत्वपूर्ण

Mahapanchayat2: किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि 10 परसेंट की लड़ाई के लिए अगले 15 दिन अति महत्वपूर्ण हैं। जिले के सभी संगठन एकजुट होकर मोर्चा बनाकर इस मुद्दे को सफल करके ही दम लेंगे।

महापंचायत को सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, अजब सिंह नेताजी, पप्पी भाटी, सुरेंद्र यादव, अजय पाल भाटी, मोहित यादव, मोहित नागर, मोहित भाटी, सुशांत भाटी, प्रशांत भाटी, यतेंद्र भाटी, सुनील भाटी, देवन यादव, बाबा संतराम, मुकेश सीटू, प्रधान श्याम सिंह, निशांत रावल, सुधीर रावल, भोजराज रावल सुशील सुनपुरा, शांति देवी, तिलक देवी, रीना देवी, गीता देवी, राजेश देवी, कमलेश देवी, पूनम देवी, रईसा बेगम, मोनू मुखिया, नरेश मुखिया, करतार सिंह नागर, गुरप्रीत एडवोकेट, नितिन चौहान, देशराज चौहान, डॉक्टर ओम प्रकाश, ओमवीर नागर, निरंकार प्रधान, सुरेंद्र पंडित ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता पप्पू ठेकेदार ने की। संचालन अजय पाल भाटी ने किया।

देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

Mahapanchayat2: मजदूर किसान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर 16 फरवरी को औद्योगिक हड़ताल और ग्रामीण बंद को सफल बनाने के लिए सीटू जिला कमेटी गौतमबुध नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जनपद में अभियान को तेज करते हुए मजदूर बस्ती सेक्टर 8, 9, 10 और फेस-2, नोएडा सूरजपुर ग्रेटर नोएडा आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण, आम सभा और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों से जनसंपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

Mahapanchayat2: सीटू की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग हड़ताल में शामिल होने की सहमति व्यक्त कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि यह हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल रहेगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद में अन्य ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य किसान संगठन हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं।

प्रयागराज में शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयागराज में स्थित एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने संस्थानों में एक है। इसकी स्थापना 1910 में डॉक्टर सैम हिगिनबौटम ने प्रयागराज के नैनी में इलाहाबाद कृषि संस्थान के रूप में की गई थी। अब यह शुआट्स के नाम से देश, प्रदेश में एक प्रमुख विश्वविद्यालय के रूप में प्रसिद्ध है।

आजकल यह विश्वविद्यालय कुछ विवादित धार्मिक क्रियाकलापों, अनिमितताओं, वाइस चांसलर सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों के जेल जाने और शिक्षक कर्मचारियों की ओर से आयोजित धरने प्रदर्शन की वजह से ख़ूब चर्चा में है।

अभी तक नहीं मिला 11 महीनों से बकाया वेतन

बता दें कि 11 महीनों से बकाया वेतन के लिए शिक्षक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अक्टूबर से आंदोलनरत हैं। जिलाधिकारी स्तर पर कुछ जांच कमेटियां बनाई गई हैं। लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

उससे शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश है। शिक्षक कर्मचारी शुआट्स हित में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करने के बजाय कार्य करते हुए शुआट्स वित्त अधिकारी कार्यालय के सामने नित्य 2 से 5 बजे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

तत्काल भुगतान किया जाए: उसरी

विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर समर्थन करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ़ ट्रेंड यूनियंस “ऐक्टू” राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कमल उसरी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान को आगे बढ़ाने में वहां कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। आज शुआट्स का देश दुनिया में जो सम्मान बढ़ा है, उसमें इन शिक्षकों कर्मचारियों का खून पसीना शामिल है। इसलिए हम शासन प्रशासन से अपील करते हैं कि महीनों से वेतन भुगतान न होने से भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके शिक्षक कर्मचारियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।

मांग की गई है कि शुआट्स में व्याप्त अनिमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, स्थायी वाइस चांसलर की नियुक्ति हो, ग़ायब वित्त नियंत्रक और रजिस्टार हाजिर हो, शुआट्स में अवैध नियुक्ति रद्द हो, शुआट्स भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के मुकदमों की पैरवी विश्विद्यालय के पैसों से न की जाए। सभी शिक्षक, कर्मचारियों के ईपीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन की जाँच हो, शेस सोसाइटी के सदस्य जिनके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, या जो जेलों बंद या सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन लोगों को शेस की सोसाइटी से हटाया जाए।

डॉ कमल उसरी ने कहा कि 16 फ़रवरी को संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर होने वाली औद्योगिक हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद से स्वयं को जोड़ते हुए हजारों शिक्षक कर्मचारी, प्रयागराज, सिविल लाइंस, पत्थर गिरजाघर, धरना स्थल पर जाएंगे। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रोफेसर वाई के बिंद, प्रोफेसर अजय सिंह, प्रोफेसर मीना नैथान, प्रोफेसर आर एन शुक्ला, श्री अनमोल, प्रदीप मशीह, नवेंदु, एन के गुप्ता, संमुएल एम लाल, रीना मेहता, शिवानी, अंकित गौतम, ऋचा आदि उपस्थित रहे।

Mahapanchayat

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: World Cancer Day: फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप रविवार को
Next: Noida Haat: सरस आजीविका मेला 16 फरवरी से 4 मार्च तक

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.