Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

World Cancer Day: फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप रविवार को

infopost February 3, 2024
World Cancer Day

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर दुनिया भर से लोग कैंसर की रोकथाम और इसके प्रसार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे आते हैं। वे उन लोगों को सहायता भी प्रदान करते हैं जो इस घातक बीमारी से पीड़ित हैं। तभी तो फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप रविवार को लगाया जा रहा है।

World Cancer Day: कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। World Cancer Day: वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर रविवार को फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में लोग निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग का लाभ उठा सकते हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से निःशुल्क परामर्श भी प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर में कैंसर की जांच के लिए विशेष पैकेज भी उपलब्ध होंगे। पुरुषों के लिए 999 रुपये में यूएसजी-एब्डोमन/केयूबी, सीबीसी, पीएसए और ऑन्कोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है। महिलाओं के लिए 1499 रुपये के पैकेज में यूएसजी-एब्डोमन, सीबीसी, सीए-125, ब्रेस्ट जांच और यूएसजी, ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है।

फोर्टिस अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया, यह शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और समय पर बीमारियों का पता लगाने में मदद करेगा। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय से पता लगाने के लिए नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है।

World Cancer Day

लोगों का जीवन बचाने के लिए एक वैश्विक पहल

दरअसल, हर साल विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी मनाया जाता है। ये जागरूकता बढ़ाने और बीमारी के इलाज को इनकरेज करने के लिए एक वैश्विक पहल है। हर साल लाखों लोग कैंसर से मरते हैं, जो विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण है। कैंसर से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है कि हमें इस बीमारी के बारे में सब कुछ पता हो। इसे कैसे रोका जाए और इसको कैसे डायग्नोस किया जाए। इसी तर्ज पर पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाता है।

इस साल वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “कैंसर केयर गैप को कम करें” है। हम जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा। और साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस 4 फरवरी को लोगों का आह्वान किया गया है कि कैंसर मुक्त दुनिया बनाने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं।

हल्के में नहीं ली जाती कैंसर जैसी बीमारी

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे कोई भी हल्के में नहीं लेता। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण मानव शरीर के कुछ सेल्स कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं। जो शरीर के अन्य क्षेत्रों में भी फैल जाते हैं। कैंसर व्यावहारिक रूप से मानव शरीर में कहीं भी विकसित हो सकता है।

घातक बीमारी के संकेत और लक्षण एडवांस स्टेज तक प्रकट नहीं होते हैं। इसलिए शुरुआती स्टेज में इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। कैंसर भयावह हो सकता है, लेकिन सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप स्वयं को इसके बारे में शिक्षित करें। भले ही हमारे पास अभी तक कैंसर का कोई इलाज नहीं है। लेकिन हम निश्चित रूप से इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Conspiracy and Army: सत्ता, सांसद, साजिश और सेना
Next: Mahapanchayat2: किसान नेताओं ने भरी हुंकार

Related Stories

Women Safety
  • दिल्ली एनसीआर
  • शिक्षा
  • संस्कार

Women Safety: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम

Sajid1 M Sajid October 11, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.