Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

jdu kaushal : जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल पंकज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

ohm verma January 19, 2024
jdu kaushal singh

सम्राट चौधरी ने सीएम पर कसा तंज, नीतीश भी लालू संग जाकर करने लगे कब्जा
भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी: विजय सिन्हा
अति पिछड़ों के विकास के लिए बिहार सरकार ने कोई काम नहीं किया: हरि सहनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता, पटना। jdu kaushal:


भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी इस समारोह में वायु सेना के कई पूर्व अधिकारी भी शामिल हुए।

इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

इंडी गठबंधन की स्थिति डगमगा रही

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन की अभी से स्थिति डगमगा रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सिर्फ बालू, शराब और जमीन माफिया ही फल फूल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर माफिया और अपराध मुक्त बिहार चाहिए तो एक बार भाजपा को आशीर्वाद दीजिए।

मोदी जी की गारंटी गांव गांव तक

उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी अभियान गांव तक पहुंच रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता गांव का विकास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिहार में लाइए बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध मुक्त बिहार बनाने का कार्य करेगी। यह भाजपा की गारंटी है कि अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा।

उन्होंने राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अब तो लालू जी का पोता भी एडीएम रैंक के अधिकारी को पीट रहा है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं कि उसे गिरफ्तार कर सके। उन्होंने कहा कि हद है कि अधिकारी भी लालू जी के गोपालगंज का रहने वाले हैं।

सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोग

jdu kaushal: सदस्यता लेने वालों में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम के अलावा ग्रुप कैप्टन विश्वजीत कुमार, पीयूष कुमार भगत, बसावन सिंह कुशवाहा, रविंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पारितोष पारस, पियूष भदौरिया, नीरज सिंह, उत्तम कुमार, राजेश सिंह राजू, पूर्व वारंटी अधिकारी संजय कुमार और विजय कुमार प्रमुख हैं।

jdu kaushal singh

हिंदुओं ने लंबी लड़ाई लड़ी

चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 500 वर्षों से भगवान राम को भी ऐसे भागीरथ का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करे। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी अब भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिलर स्कूल मैदान में कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर बुक कराई थी, लेकिन इसे भी नीतीश जी कब्जा करने में लगे हैं। जदयू ने 23 जनवरी को यह मैदान बुक करवा लिया।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के साथ जाने के बाद उनमें भी कब्जा की प्रवृत्ति आ गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में कर्पूरी जयंती मनाएगी। कर्पूरी जी सबके हैं।

विजय सिन्हा ने किया सबका स्वागत

jdu kaushal : इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं, सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

इधर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए बिहार में सही अर्थों में कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर को लेकर पूरा देश राममय हो गया है।

इस मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस मिलन समारोह का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: bihar khadi : बिहार में मखाना की कई कंपनियां खुलेंगी, बढ़ेगा रोजगार
Next: ram mandir Motihari : मोतिहारी में विहिप की तैयारी पूरी, सभी मंदिरों में जाएगी श्रीराम की शोभायात्रा

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.