Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • राज्यों से ...

bihar khadi : बिहार में मखाना की कई कंपनियां खुलेंगी, बढ़ेगा रोजगार

ohm verma January 19, 2024
bihar khadi

उद्योग मंत्री ने किया बिहार खादी स्मारिका का विमोचन, मैथिली ठाकुर के गीतों ने रंग जमाया

संवाददाता, पटना। bihar khadi :


पटना के बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के बापू सभाकक्ष में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और बिहार खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार खादी स्मारिका, बिहार खादी डायरी व वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

bihar khadi

इस अवसर पर बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित सभी अतिथिगण का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट दे कर किया।मंच का संचालन बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार निरंतर उद्योगों के विस्तार और विकास के लिए प्रयासरत है। बिहार के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों पर आधारित उद्योगों के विकास की असीम क्षमताएँ हैं। मखाना उत्पादन में बिहार पूरे विश्व में अग्रणी है। मखाना एक गुणकारी ड्राई फ्रूट्स है और एक दिन ऐसा आएगा जब इसकी कीमत काजू से भी ज्यादा होगी।

bihar khadi

वर्ष 2024 मखाना वर्ष के रूप में घोषित

सरकार मखाना सहित फूड प्रोसेसिंग के सभी उत्पादों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। वर्ष 2024 को मखाने के वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। मखाना की अनेक नई कंपनियां इस साल खुलेंगी और पूरे विश्व में छा जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग ने बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन किया जिसमें 50,530 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह क्रम अब रुकने वाला नहीं है। अगले साल हम लोग एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार के हर व्यक्ति को रोजगार मिले। बिहार के हर घर में कारोबार हो।

लघु उद्यमी योजना बनी

बिहार लघु उद्यमी योजना बनाई गई है जिसके तहत कारोबार करने के लिए बिहार सरकार द्वारा ₹2,00,000 तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। हर गरीब परिवार में से एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर मिलेगा तो चारों ओर खुशहाली फैलेगी और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
बढ़ रहा है बिहार

बिहार बढ़ रहा है। इस बढ़ते बिहार को हम सब मिलकर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। बिहार में बदलाव का दौर चालू हो चुका है। बिहार के जो लोग बाहर भी काम कर रहे हैं, वह बिहार आने के लिए प्रेरित होंगे। बिहार में अपना उद्योग लगाना चाहेंगे।

मैथिली के गीत ने मन मोहा

bihar khadi : बिहार खादी की प्रशंसा करते हुए लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन- वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे, गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अवसर पर रमेश ठाकुर डॉ ध्रुव कुमार, एसके ठाकुर, लेखा पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अभय कुमार, चिंताहरण शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Referendum One: बोलता है भारत, अपूर्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनिष्टकारक
Next: jdu kaushal : जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल पंकज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Related Stories

CJP Protest
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

CJP Protest: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब

infopost October 2, 2026 0
रोडवेज कर्मचारी चुनाव
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

रोडवेज कर्मचारी चुनाव: गिरिजा तिवारी अध्यक्ष चुने गए

infopost September 26, 2026 0
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन: डॉ. सरस्वती गौड़ को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

infopost September 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.