Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

samrat -lama : बोधगया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने धर्म गुरु दलाई लामा से आशीर्वाद

ohm verma January 17, 2024
samrat choudhary

संवाददाता, पटना। samrat -lama: 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज गया पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। श्री चौधरी ने इस क्रम में बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

श्री चौधरी बुधवार की सुबह गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे और तुलसी दल से विष्णु सहत्रनाम पाठ के साथ पूजा अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अति प्राचीन पौराणिक स्थल है। यहाँ भगवान विष्णु के चरण की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि गया मोक्षस्थली के रूप में देश और दुनिया में चर्चित है।

samrat -lama:  ऐसी मान्यता है कि पितरों के तर्पण के पश्चात इस मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों के दर्शन करने से समस्त दुखों का नाश होता है एवं पूर्वज पुण्यलोक को प्राप्त करते हैं।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने बोधगया के तिब्बतियन मोनेस्ट्री पहुंच कर बौद्ध धर्म गुरु परम पावन दलाई लामा जी से मुलाकात की। परम पावन दलाई लामा जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

परम पावन दलाई लामा जी ने भाजपा अध्यक्ष को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। श्री चौधरी ने भी परम पावन दलाई लामा जी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

samrat -lama:  इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि बोधगया पवित्र तीर्थस्थल है। यहां प्रतिवर्ष लाखों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। धर्म गुरु दलाई लामा जी के यहां प्रवास के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाती है। यहां पर्यटकों के लिए और सुविधा बढ़ाने की जरूरत है।

श्री चौधरी के साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: bjp bihar : पूर्व सांसद सह राजद उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार भाजपा में हुए शामिल
Next: candle march : मोतिहारी में आपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.