संवाददाता, मोतिहारी। candle march
बिहार में लूट सहित आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। व्यवसियों का तो अपराधियों ने जीना दुश्वार कर दिया है।
हाल ही में बिहार के मोतिहारी शहर में लूट और चोरी की घटनाएं हुईं। इससे व्यापारी वर्ग में रोष है। व्यापारी, प्रशासन से पूछ रहे हैं कि वे कैसे कामकाज करें। मोतिहारी शहर में चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं के विरोध में व्यवसायियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है।
प्रथम दिन व्यवसायियों ने हाथ में काला रिबन बांधकर अपने व्यवसाय का संचालन किया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन बलुआ व्यावसायिक संघ के नेतृत्व में शहर के सभी व्यवसायिक संगठनों ने बलुआ से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला।
candle march :कैंडल मार्च में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजीव विजडमए सचिव सुनील श्रीवास्तव, हिंदी बाजार व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सचिव राम भजन, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, प्लाईवुड संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, स्वर्णकार संघ के राजेश कुमार, बलुआ व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष शेखर कुमार ने कहा कि व्यवसायी आए दिन हो रही घटना से भयभीत हैं। जब तक घटना का उदभेदन और चोरी हुए माल की रिकवरी नहीं हो जाती है, तब तक व्यवसियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
candle march : सैकड़ों की संख्या में कैंडल मार्च में व्यवसायी उपस्थित रहे। मौके पर वीरेंद्र जालान, मनीष कुमार, अंगद कुमार सिंह, संजय कुमार रमन, डॉक्टर विनायक सिद्ध, राहुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।




