Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

आइएनडीआइए गठबंधन की चिंता ना करें सुशील मोदी : संजय कुमार झा

ohm verma January 5, 2024
JDU Bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU Bihar :


जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने प्रदेश की विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

JDU Bihar

इस कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को आइएनडीआइए गठबंधन की चिंता नहीं करनी चाहिए। आइएनडीआइए गठबंधन में किस दल की क्या भूमिका होगी, यह हम आपस में मिलकर तय कर लेंगे।

JDU Bihar

इसलिए हुआ विलंब

JDU Bihar : उन्होंने पूछा कि जाॅर्ज फर्नांडिस एनडीए गठबंधन के संयोजक थे तो क्या उन्हें एनडीए गठबंधन का मुंशी कहना उचित होगा? एक पत्रकार के सवाल के जवाब में संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते थे कि अक्टूबर में ही सीट शेयरिंग हो जाए और 2 अक्टूबर को राजघाट से आइएनडीआइए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करे लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व्यस्त हो गई। लिहाजा सीट शेयरिंग में विलंब हो गया।

JDU Bihar

सबको एकजुट करना था मकसद

JDU Bihar : संयोजक के पद के विषय में पूछे गए सवाल पर संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आइएनडीआइए गठबंधन में कभी भी किसी भी पद को लेकर अपनी इच्छा नहीं जताई है। देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करना ही उनका मकसद था।

चुनाव है, इसलिए जांच एजेंसी सक्रिय

JDU Bihar : ईडी के रेड पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए जांच एजेंसी अधिक सक्रिय दिख रही है। दरभंगा एम्स पर संजय कुमार झा ने जानकारी दी कि बिहार सरकार ने दरभंगा एम्स के लिए नए डिजाइन का प्रस्ताव रखा है। जिसमें पिलर पर ही स्ट्रक्चर खड़ा करने की बात कही गई है। स्ट्रक्चर के नीचे बेसमेंट और पार्किंग तैयार की जाएगी। मिट्टी भराई के लिए बिहार सरकार ने 309 करोड़ रुपये जो आवंटित की थी, उस राशि को एम्स निर्माण एजेंसी को दे दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: operation camp : मोतिहारी में लायंस क्लब ने लगाया मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप
Next: अयोध्या हवाई अड्डे का नाम अब “महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम”

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.