Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • राज्यों से ...

operation camp : मोतिहारी में लायंस क्लब ने लगाया मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप

ohm verma January 5, 2024
operation camp :

इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। operation camp :


ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा दूसरी बार बृहस्पतिवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप शहर के संस्कार नेत्रालय में लगाया गया। कैंप में 14 पुरुष एवं महिलाओं का निशुल्क मोतियाबिंद आंख का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया। यह मोतियाबिंद का ऑपरेशन शहर के आंख का सुप्रसिद्ध डॉक्टर लायन सदस्य डॉ नारायण कुमार ने किया। वहीं मरीज को शुक्रवार के सुबह 10:00 बजे चश्मा, दवा और आवश्यक निर्देश के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पिछले माह भी लगाया गया था कैंप

operation camp : अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब के द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस साल भी इस कैंप का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसमें सैकड़ों की संख्या में मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ। 24 दिसंबर को ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 59 मरीजों की आई स्क्रीनिंग की गई थी। उसमें 45 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया था। इस स्क्रीनिंग के बचे हुए 14 मरीजों का 4 जनवरी 2024 को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया।

 

https://www.infopost.org/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-05-at-3.09.17-PM.mp4
https://www.infopost.org/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-05-at-3.09.09-PM.mp4

45 वर्षों से हो रहा है आयोजन

operation camp : संगठन के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब की ओर से 45 वर्षों से इस तरह के कैंप का आयोजन हो रहा है और जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। क्लब का मूल उद्देश्य समाज के निचले पायदान पर रह रहे लोगों को मदद करना है। आंख की रोशनी वापस लौटाना बड़ा ही पुनीत कार्य है। क्लब सचिव ने बताया कि पुन: शहर में मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इन सदस्यों ने किया सहयोग

मौके पर लायन डॉक्टर लायन नारायण कुमार, वरीय सदस्य लायन केपी श्रीवास्तव, लायन अनिल कुमार वर्मा, लायन मनीष झा एवं अन्य लायन सदस्यों की उपस्थिति रही और उनका सहयोग मिला।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: गरीबों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा, स्वास्थ्य प्रक्षेत्र को और मजबूत करने की जरूरत : सम्राट
Next: आइएनडीआइए गठबंधन की चिंता ना करें सुशील मोदी : संजय कुमार झा

Related Stories

CJP Protest
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

CJP Protest: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब

infopost October 2, 2026 0
रोडवेज कर्मचारी चुनाव
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

रोडवेज कर्मचारी चुनाव: गिरिजा तिवारी अध्यक्ष चुने गए

infopost September 26, 2026 0
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन: डॉ. सरस्वती गौड़ को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

infopost September 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.