Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

ओबीसी आरक्षण के विरोधी हैं लालू प्रसाद : सम्राट चौधरी

ohm verma January 3, 2024
obc reservation

बिहार में भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सह बैठक में बोले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

इंफोपोस्ट न्यूज, पटना। obc reservation :


भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सह बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाने पर जोर दिया गया।

अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा को लेकर गलत परसेप्शन बनाकर ओबीसी को डराया जाता रहा है और अपनी राजनीति रोटी सेंकी जाती रही है। राजद-कांग्रेस शुरू से ओबीसी आरक्षण के विरोधी रहे हैं।

भाजपा ने हमेशा आरक्षण का समर्थन किया

उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में रही तब आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि राजद के नेता भले आरक्षण समाप्त नहीं करने का दावा करते हों लेकिन हकीकत है कि लालू प्रसाद सबसे बड़े ओबीसी आरक्षण विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद का 15 साल शासनकाल रहा, लेकिन उनके परिवार को छोड़कर एक भी ऐसा व्यक्ति दिखा दीजिए जिसे उस काल में आरक्षण मिला हो।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 1952 की बात हो या बिहार में कर्पूरी ठाकुर जी के शासनकाल हो, आरक्षण लागू हुआ तो उसमे भाजपा का समर्थन रहा। मंडल कमीशन भी तब पास हुआ जब भाजपा का समर्थन था।

तब यह स्थिति नहीं होती

obc reservation : चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते है कि आज ओबीसी वर्ग के मात्र तीन सचिव हैं, लेकिन इसका पाप भी कांग्रेस ने किया है। अगर मंडल कमीशन पहले पास हो जाता तो यह स्थिति नहीं होती।

प्रदेश अध्यक्ष ने निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि नीचे स्तर पर संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने सभी जिले में जयंती समारोह मनाने के लिए तैयारी करने की बात कही।

ये प्रमुख लोग रहे समारोह में शामिल

obc reservation :इस सम्मान समारोह में विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी, संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल,उपाध्यक्ष कुमार अभिषेक,विनोद प्रकाश मौर्य, बिट्टू सोनी, देव नारायण प्रजापति,अचल सिन्हा, मुकेश पटेल, संजीव चौरसिया, सुनील चौरसिया सहित सभी जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार भाजपा ने दी पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह को श्रद्धांजलि
Next: जीव में अभिमान आने पर दूर हो जाते हैं भगवान : राजनंदनी किशोरी

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.