इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। felicitation ceremony :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का शुक्रवार को एकदिवसीय सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री बिहार सरकार रेणु देवी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रकोष्ठ की प्रभारी बेबी चंकी उपस्थित रही। कार्यक्रम प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार चंद्रवंशी ( पूर्व महापौर) के नेतृत्व में हुआ।
felicitation ceremony : कार्यक्रम में सभी निकाय प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही, जिसमें वरुण सिंह, सह ससंयोजक राम बाबू प्रसाद जी, राखी गुप्ता जी, बेचू महतो, मुकेश कुमार, सत्यजीत जी, प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया संयोजक रंजन राज, कार्यालय मंत्री विजय प्रकाश जी एवं सह कार्यालय मंत्री कोमल कुमारी एवं प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


