Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 19, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

जदयू के प्रदेश महासचिव रहे प्रगति मेहता और लोजपा के पूर्व महासचिव त्रिभुवन निषाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

ohm verma December 30, 2023
BJP bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। BJP bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता, महासचिव और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रगति मेहता, लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे त्रिभुवन कुमार निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी इस समारोह में जदयू, राजद और लोजपा के सैकड़ों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

अब बिहार को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं। अब बिहार को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से भाजपा को सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि अब आप सभी का सहयोग भाजपा को चाहिए।

अब कमल खिलाना है

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 15 साल लालू प्रसाद बिहार में कीचड़ फैलाया और अब नीतीश कुमार 18 साल से कीचड़ फैलाकर रखे हैं। अब इसी कीचड़ में आपलोगों के सहयोग से कमल खिलाना है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिहार में लाइए, बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी।

अपराध मुक्त बिहार बनाएगी भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा, अपराध मुक्त बिहार बनाने का कार्य करेगी। यह भाजपा की गारंटी है कि अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजद के लोग कहते हैं कि किसी की मजाल नहीं जो आरक्षण समाप्त कर दे। लालू प्रसाद की राजद की सरकार बिहार में 15 साल तक सत्ता में रही लेकिन किसी को भी आरक्षण नहीं दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने राजद के प्रमुख अपनी पत्नी, बेटा, बेटी को आरक्षण देने का काम करते हैं। यही उनका आरक्षण का माडल है जो अपने घर की चिंता करता है, समाज की नहीं।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रगति मेहता, त्रिभुवन कुमार निषाद, युगल किशोर राय, हुलास महतो, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश कुमार तांती, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानी, नवल मंडल, विजेंद्र कुमार मिंटू, अर्जुन मंडल प्रमुख हैं।

BJP bihar : चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 450 वर्षों से भगवान राम को भी ऐसे भक्त का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करे। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी। अब भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि जो राम को भव्य मंदिर में लाए हैं उसके साथ लवकुश समाज खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को श्रेष्ठ बनाने में लगी है।

सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है भाजपा : विजय सिन्हा

BJP bihar : इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

हिसाब बराबर किया जाएगा

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि अब तक बिहार में जितनी सरकार आई, उसने अति पिछड़ों को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिसने भी अति पिछड़ों को ठगने का काम किया है उसका हिसाब भी बराबर किया जाएगा।

BJP bihar : बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मोदी जी के साथ पूरा देश चल पड़ा है और यहां की युवाओं की भीड़ बताती है कि युवा भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालने वाले है, लेकिन इस यात्रा के पहले उनकी पार्टी ने जितने अन्याय किए हैं उसका हिसाब भी उन्हें देना चाहिए।

इस मिलन समारोह का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Bihar Festival: दिल्ली में फिर होगी बिहार महोत्सव की धूम
Next: पटना में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी का सम्मान समारोह

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.