Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Kabaddi League: यूपी योद्धाज घरेलू मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार

infopost December 29, 2023
Kabaddi League

Kabaddi League: योद्धाज अपने घरेलू मैदान पर दो सीजन के लंबे इंतजार के बाद खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं। यूपी योद्धाज ने अपने घरेलू स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर होम लीग की घोषणा की।

Kabaddi League: दिल्ली एनसीआर में कबड्डी का बुखार

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा, उत्तर प्रदेश। Kabaddi League: दिल्ली एनसीआर में कबड्डी का बुखार बढ़ने वाला है। क्योंकि प्रो कबड्डी लीग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली जीएमआर ग्रुप के स्वामित्व वाली यूपी योद्धाज एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटने की तैयारी कर रही है। योद्धाज अपने घरेलू मैदान पर दो सीजन के लंबे इंतजार के बाद खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं। यूपी योद्धाज ने अपने घरेलू स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने होम लीग की घोषणा की।

योद्धाज अपने घरेलू दर्शकों के सामने चार रोमांचक मुकाबले खेलेंगे। 29 दिसंबर को योद्धाज बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ होम लेग की शुरुआत करेंगे। प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के सभी 11 खेलों के टिकट पेटीएम इनसाइडर एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशंसक सीधे गेट नंबर 5 पर स्थित बॉक्स ऑफिस से भी टिकट खरीद सकते हैं। सभी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशंसक टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की कीमत मात्र 150 रुपये है।

टिकटों की कीमत भी बहुत कम रखी

29 दिसंबर 2023 को होम लीग की शुरुआत से पहले, जीएमआर लीग गेम्स के सीईओ पीकेएसवी सागर ने कहा, “हम अपने होम लीग, नोएडा में प्रो कबड्डी लीग का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं। मुझे उम्मीद है कि शहर के प्रशंसकों को स्टेडियम से अपनी पसंदीदा टीम को लाइव खेलते हुए देखकर रोमांचक अनुभव होगा। इस बार हमने टिकटों की कीमत भी बहुत कम रखी है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कबड्डी प्रशंसक बड़ी संख्या में आएं। हम प्रो कबड्डी लीग के एक शानदार और सफल नोएडा चरण की कामना करते हैं।

यूपी योद्धाज के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा, “टूर्नामेंट से पहले जीएमआर स्पोर्ट्स की हमारी दो अकादमियों में हमारे पास 50 दिनों का उपयोगी प्रशिक्षण सत्र था। लीग के शुरुआती दिनों में चोटों के कारण हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब टीम पूरी तरह से फिट है। अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। लीग का 70 प्रतिशत से अधिक मैच अभी बाकी है। हम आने वाले दिनों में अपनी बढ़त फिर से हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं। जीएमआर समूह हमेशा हमारा समर्थन करता रहा है और हम अपने प्रशंसकों को खुश और गौरवान्वित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

प्रशंसकों को खुश देखने का सबसे अच्छा मौका

Kabaddi League:  यूपी योद्धाज के कप्तान, प्रदीप नरवाल ने कहा, “मैं अपने घरेलू दर्शकों के सामने यूपी योद्धाज के कप्तान के रूप में अपने पहले अनुभव का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि हम एक टीम के रूप में अपना योगदान देंगे।” अपने प्रशंसकों को खुश देखने का ये सबसे अच्छा मौका होगा।” सुरेंदर गिल, रेडर, यूपी योद्धाज ने कहा, “यह अब तक एक मिश्रित सीजन रहा है। घरेलू दर्शकों के सामने हर मुकाबला रोमांचित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। एक टीम के रूप में हम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। मैं घरेलू चरण में हमारे लिए अनुकूल नतीजों को लेकर सकारात्मक हूं।’

यूपी योद्धाज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की। वर्तमान में, दो जीत और एक टाई के साथ तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद योद्धा अपने घरेलू दर्शकों के समर्थन पर सवार होकर बदलाव का लक्ष्य रखेंगे। सुरेंद्र गिल योद्धाज के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे हैं। गिल सबसे सफल रेड (56) और सबसे अधिक रेड पॉइंट (75) के साथ सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

उन्हें डबकी-किंग परदीप नरवाल का अच्छा समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने अपनी महानतम प्रदर्शन किया है। इस सीजन में अब तक 43 रेड अंक हासिल किए गए हैं। योद्धाज की रक्षा का ध्यान नितेश कुमार, गुरदीप और सुमित की तिकड़ी ने अच्छी तरह से रखा है, जिनके पास क्रमशः 22, 19 और 17 टैकल पॉइंट हैं। घरेलू दर्शकों को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी और उम्मीद होगी कि योद्धा जीत की राह पर लौटेंगे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Successful treatment: इराकी परिवार के तीन बच्चों को मिला जीवनदान
Next: Bihar Festival: दिल्ली में फिर होगी बिहार महोत्सव की धूम

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.