इंफोपोस्ट संवादाता, मोतिहारी। Lions Club :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईस्ट चंपारण लायंस क्लब द्वारा संचालित बापूधाम रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विगत चार वर्षों से स्वास्थ्य सेवा देते आ रही है। सोमवार 19 दिसंबर को अपना वर्षगांठ मना रहे ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा संचालित प्राथमिक निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र बिहार का दूसरा और भारत का चौथा सेंटर है।
Lions Club : इस सेंटर के सफल संचालक डॉक्टर परवेज, डॉक्टर सुरेश चंद्रा, डॉक्टर एम यू अख्तर एवं सहयोग दे रहे स्टेशन सुप्रीटेंडेंट दिलीप कुमार को क्लब के अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह, सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता एवं जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन एवं सदस्य लायन लोकेश गुप्ता ने शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
Lions Club : स्टेशन पर रिवॉल्विंग व्हील स्ट्रेचर नहीं था, जिसके कारण मरीज यात्रियों को चढ़ाने उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ने जोनल चेयरपर्सन लायन सुधांशु रंजन से क्लब के माध्यम से दिलाने का आग्रह किया था, जिसको आज अपने फर्स्ट एड सेंटर के चौथी सालगिरह के अवसर पर स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ईस्ट को चंपारण लायंस क्लब की तरफ से दिया गया।
Lions Club : इस अवसर डॉक्टर परवेज और लाइफ डाइग्निस्टिक सेंटर के डायरेक्टर लायन पंकज कुमार ने घोषणा की की ईसीजी के साथ डायबिटिक कैंप महीने आखिरी रविवार को चल रहे प्राथमिक निशुल्क सेवा केंद्र पर बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा।
इस मौके पर लायन आलोक कुमार, लायन अनिल कुमार वर्मा, लायन पंकज कुमार, लायन लोकेश गुप्ता, लायन आदित्य कुमार सिंह एवं अन्य लायन सदस्य और बापूधाम रेलवे स्टेशन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


