Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Bakson Homeopathy Group: होम्योपैथी के माध्यम से स्वास्थ्य, खुशी और सामंजस्य

infopost December 18, 2023
Bakson Homeopathy Group

Bakson Homeopathy Group: बैक्सन होम्योपैथी ग्रुप को इस बात का गर्व है कि उसे 22वें अखिल भारतीय होम्योपैथी कांग्रेस 2023 में भागीदारी का मौका मिला। 16 और 17 दिसम्बर 2023 को आयोजित इस कांग्रेस का थीम 3एच रखा गया। 3एच का मतलब है होम्योपैथी के माध्यम से स्वास्थ्य, खुशी और सामंजस्य।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bakson Homeopathy Group: होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विस्तार पर जोर

संदीप कुमार गर्ग


Bakson Homeopathy Group: नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित कार्यक्रम स्वास्थ्य, खुशी और सामंजस्य की दिशा तय करने वाली योजनाओं पर केंद्रित रहा। बैक्सन ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस बक्शी ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विस्तार पर जोर दिया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 800 से अधिक पंजीकृत होम्योपैथी डॉक्टर और प्रतिभागी एकत्र हुए। उन्होंने होम्योपैथी के क्षेत्र में हो रही नई नई खोजों की जानकारी दी और कई महत्वपूर्ण बातों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मीडिया से कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर की।

मुख्य भूमिका में डॉ. तानिया बक्शी Dr. Tanya Baxi

आयोजन का उद्देश्य होम्योपैथी के अनुसंधान और होम्योपैथी के अभ्यास की सतत प्रगति में होम्योपैथी डॉक्टरों की मुख्य भूमिका को हाइलाइट करना होता है। कांग्रेस के आयोजन में मुख्य भूमिका डॉ. तानिया बक्शी की रही। उनके विशेष सत्र में ध्यान दिया गया कि कैसे युवा पीढ़ी को होम्योपैथी से जोड़ा जा सकता है।

बैक्सन होम्योपैथी ग्रुप का मानना है कि होम्योपैथी के क्षेत्र में प्रगति और अनुसंधान का लाभ अवश्य ही आम जनता तक पहुंचेगा। हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, खुश और समृद्ध समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैक्सन ग्रुप के सीएमडी और सर्वेसर्वा

BHG

बता दें कि डॉक्टर सतिंदर पाल सिंह बक्शी बैक्सन ग्रुप के सीएमडी और इस ग्रुप के सर्वेसर्वा हैं। सनी अर्निका शैम्पू से शुरुआत करने के बाद उन्होंने अपना खुद का समूह खड़ा किया। इस समूह में तीन सहायक कंपनियां बैक्सन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, बैक्सन होम्योपैथिक सेंटर ऑफ एलर्जी और बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हैं। अपने करियर का इतना लंबा सफर इनके लिए आसान नहीं था।

प्रैक्टिस के शुरुआती वर्षों में डॉ. सतिंदर पाल सिंह बक्शी ने महसूस किया कि लोगों को एक होम्योपैथिक शैम्पू की आवश्यकता है, क्योंकि इनके सभी मरीज इस बारे में पूछते थे। जैसे आयुर्वेद में ऑवला होता है, उसी प्रकार होम्योपैथी में अर्निका है। उस समय ऐसे बहुत कम शैम्पू थे जिनमें अर्निका मौजूद हो। 30 जुलाई 1983 को उन्होंने बैक्सन सनी अर्निका शैम्पू लांच किया।

और डॉ. बक्शी ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा

BHG

इस उत्पाद के लोकप्रिय होने से उन्हें खासी सफलता मिली। इसके बाद डॉ. बक्शी ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। कुछ समय बाद उन्होंने होम्योपैथिक दवाइयों का उत्पादन भी शुरू कर दिया और बैक्सन के पेटेंट की शुरुआत की। बैक्सन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड सभी प्रकार की होम्योपैथिक दवाइयों का उत्पादन कर रही है जो भारतीय मूल की अग्रणी कम्पनियों में एक है।

डॉक्टर बक्शी नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और उन्हें बोर्ड ऑफ होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मैडिसिन से डी.एच.एम.एस. की उपाधि प्राप्त है। वह दो दशक तक केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। कई संगठनों के सदस्य रहने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। अनेक परोपकारी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं और अपने खाली समय में शोध करते रहते हैं।

Baxon Homeopathy Group1

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक का दावा, लोकसभा चुनाव में जीतेंगे चार सौ सीटें, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू
Next: Maharishi Mahesh Yogi: श्रीराम की भक्ति से मिलता है मोक्ष

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.