इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Nitish- BJP bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में बुधवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर इनकम टैक्स गोलंबर तक गया, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है, वह कोई भी महिला बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। बिहार की महिलाएं इसके लिए नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगी।
नीतीश बाबू अश्लील नेता
Nitish- BJP bihar : धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि भारत की राजनीति में नीतीश बाबू जैसा अश्लील नेता देखा नहीं होगा। नीतीश बाबू के दिमाग में एडल्ट “B” Grade फिल्मों का कीड़ा घुस गया है। सार्वजनिक रूप से इनके द्विअर्थी संवादों पर पाबंदी लगानी चाहिए। लगता है संगत का रंगत चढ़ गया है।
बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जाना अशोभनीय है तथा सदन में बैठे विधायकों को भी मजा आ रहा था। विधान परिषद के सदस्यों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की गरिमा का याद दिलाया।
कई गानों ने जैसे भोजपुरी भाषा को ही अश्लील बना गए, कई B ग्रेड फिल्में मिथिला संस्कृति पर भद्दा दाग बन गयी, ठीक उसी तरह विधानसभा में इस तरह की गिरी हुई चर्चाओं ने पूरे राज्य का स्तर पर ला दिया।

बिहार की जनता करेगी इंसाफ
Nitish- BJP bihar : बिहार की जनता सारी दमनकारी नीतियों को देख व समझ रही है। आने वाले वक्त में बिहार की जनता स्वयं इसका इंसाफ करेगी व बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जो तमाम वर्गों के साथ न्याय कर बिहार में न्याय व सामाजिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह, महिला मोर्चा प्रभारी सजल झा, प्रदेश महामंत्री मीना झा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, चंचल सिंह, शशि बल्दीहार, प्रीती पाठक, चांदनी पांडे, सीमा पांडे, चिंता ओझा, गुडिया तिवारी, नेहा निश्चल, निर्मला उपाध्याय, रजनी जयसवाल, श्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रही।


