Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

अनुसंधान सहयोग पर दो दिवसीय भारत-अमेरिका एमईआईटीवाई-राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन कार्यशाला

ohm verma November 3, 2023
research collaboration

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। research collaboration :


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस कृष्णन ने 02 नवंबर, 2023 को एमईआईटीवाई-एनएसएफ अनुसंधान सहयोग के अंतर्गत आरएंडडी प्रस्तावों के लिए एमईआईटीवाई-नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ), यूएसए की संयुक्त पहल पर प्रथम कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला अमेरिकी और भारतीय शोधकर्ताओं के लिए विचार-मंथन करने और अनुसंधान में सहयोग करने का अवसर प्रदान करती है।

research collaboration : एमईआईटीवाई और एनएसएफ के बीच परस्‍पर सहयोग का यह प्रस्ताव दोनों देशों से संबंधित अनुसंधान विशेषज्ञताओं की क्षमता और सरलता का लाभ देते हुए रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को और मजबूत करने के संकल्प को प्रदर्शित करता है। इस कार्यशाला के माध्‍यम से अमेरिका और भारत के अनुसंधानकर्ताओं की प्रस्तावित टीमों को परीक्षण प्रदाताओं, स्थानीय समुदायों और उद्योग भागीदारों के साथ उचित साझेदारी विकसित करने के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा ताकि परियोजनाओं की सफलता के लिए संसाधन और विशेषज्ञता की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके।

एमईआईटीवाई और एनएसएफ ने मई 2023 में अनुसंधान सहयोग पर एक कार्यान्वयन व्यवस्था (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोगी अनुसंधान अवसर विशेष रूप से पारस्परिक हित के क्षेत्रों में अनुसंधानों और नवाचारों पर केंद्रित है, जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दिए गए संयुक्त वक्तव्य में इसका उल्‍लेख किया गया है।

research collaboration

research collaboration : पहली संयुक्त पहल में सेमीकंडक्टर अनुसंधान, अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकियों/नेटवर्क/सिस्टम, साइबर-सुरक्षा, स्थिरता और हरित प्रौद्योगिकियों और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के क्षेत्रों में प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों को जमा करने की प्रक्रिया का शुभारंभ 21 अगस्त, 2023 से हुआ और प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2024 है।

कार्यशाला के पहले दिन दोनों देशों के 200 से अधिक शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप, एनएसएफ के अधिकारियों, यूएसए के दूतावास और एमईआईटीवाई और उद्योगों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया।

सेमीकंडक्टर अनुसंधान, उद्योग/विश्वविद्यालय संपर्क, साइबर सुरक्षा और अनुसंधान सहयोग के सभी 5 चिन्‍हित क्षेत्रों में समानांतर ब्रेक-आउट सत्रों पर श्रृंखलाबद्ध सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें दोनों पक्षों के शोधकर्ताओं ने रचनात्‍मक भागीदारी की।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: आजादी के बाद नरेंद्र मोदी के शासन में हुआ महिलाओं का सशक्तीकरण: धर्मशिला गुप्ता
Next: पाकिस्तान में चुनाव 11 फरवरी को

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.