Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

नीतीश कुमार पर भाजपा महिला मोर्चा का निशाना, कहा— बिहार को राक्षसी राज में बदल रहे

ohm verma October 30, 2023
BJP Nalanda

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता बोलीं— यहां भी खिलेगा कमल, अपनी ही करनी से असहाय बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, नालंदा। BJP Nalanda :


नालंदा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले नालंदा की इस पवित्र भूमि को हमारा बारंबार प्रणाम है। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि आज अपनी ही करनी के चलते मुख्यमंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिहार को जंगल राज से बाहर निकालने का जो साझा अभियान शुरू किया गया था, उसे फिर से पलटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को राक्षसी राज में बदलने चले हैं।

उन्होंने कहा कि आज वही व्यक्ति अपने ही शासन में रोज ब रोज हत्या, लूट, बैंक डकैती, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, मां दुर्गा, रामचरितमानस, हिन्दू सनातन के लिए जहरीले बयान के साथ- साथ प्रत्येक सरकारी विभागों में व्यापक लूट भ्रष्टाचार को असहाय होकर टुकुर- टुकुर देखने पर विवश है।

भारतीय राजनीति के अविश्वसनीय नेता बने नीतीश कुमार

BJP Nalanda :डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज नीतीश कुमार अपने ही कारण भारतीय राजनीति में अविश्वसनीय और बिहार के राजनीति में असहाय प्राणी बनकर रह गए हैं। बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि एक कहावत है ना, संगति से गुण होत है, संगति से गुण खोत। आज बुरे और विनाशक राजनीतिक संगति के कारण नीतीश जी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि जदयू के अंदर ही उनके खिलाफ लालू प्रसाद और तेजस्वी के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

नालंदा ज्ञान की भूमि

BJP Nalanda : डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नालंदा ज्ञान की भूमि रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और पार्टी को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि कभी इसी पवित्र भूमि पर पौराणिक समय में दुनिया भर से छात्र ज्ञान अर्जन करने आया करते थे। जिस महानतम नालंदा विश्वविद्यालय के कारण भारत की मर्यादा विश्व भर में चमक रही थी। दुर्भाग्य से और विद्वेषी भाव से इसी महान नालंदा विश्वविद्यालय को इसी सनातन संस्कृति विरोधी और विनाशक एक क्रूर आक्रंता बख्तियार खिलजी ने इसे जलाकर खत्म कर दिया।

इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, रीना, रविराज, आशुतोष, डॉक्टर रेनू, ललित और सुनीता सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। वहीं इस मौके पर पार्टी की तरफ से जिला मंत्री रविराज, जिला मंत्री डॉक्टर अशोक, जिला मंत्री रंजू और आईटी सेल के अभिजीत वर्मा भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती और संचालन डॉक्टर रेनू महामंत्री की तरफ से किया गया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनओं को जन—जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सम्राट चौधरी
Next: प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.