Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

बिहार में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनओं को जन—जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सम्राट चौधरी

ohm verma October 30, 2023
BJP's workshop

पटना में ब्लॉक पंचायत सदस्य कार्यशाला का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले— नरेंद्र मोदी के कार्य से गांव-गांव में विकास की रोशनी पहुंच रही : सम्राट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आलोक नंदन शर्मा, पटना। BJP’s workshop :


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गरीबों और ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे विकास कामों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों के चलते गांव-गांव में विकास की रोशनी पहुंच रही है और लोग खुशहाल हो रहे हैं।

सोमवार को सम्राट चौधरी पटना के सगुना मोड़ इलाके में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ब्लॉक पंचायत कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पार्टी सांसद रामकृपाल यादव और विधायक नंद किशोर यादव ने हिस्सा लिया।

BJP’s workshop : इस एक कार्यशाला में पार्टी उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय खेडेलिया, पार्टी नेता निखिल आनंद, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह पटेल, पंचायत प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश भुवन, आनंद पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

BJP's workshop

कार्यक्रम के दौरान पार्टी सम्राट चौधरी ने कहा कि जब तक गरीबों का कल्याण नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उपर आए

BJP’s workshop : कार्यशाला के दौरान खासकर जिला पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब हितैषी नीतियों के चलते 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उपर आए हैं।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत प्रतिनिधि जोर शोर से लोगों को इस बदलाव के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि जिलों में किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं जहां जिला प्रतिनिधियों को भ्रमण कर वहां लोगों को आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

जिले के सभी गांवों और नगरीय इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगे

BJP’s workshop : जिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की अक्षय ऊर्जा योजना के तहत गांवों में रुफ टॉप सोलर पैनल लगाने की ओर लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रतिनिधि ये भी सुनिश्चित करें कि आपके जिले के सभी गांवों और नगरीय इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगे।

BJP's workshop

उन्होंने लोगों से पंचायत समिति की बैठक में मुद्दों को खड़ा करने पर जोर देते हुए कहा कि यह प्लानिंग की जगह है। उन्होंने कहा कि यहीं से विकास की किरण निकलती है। उन्होंने कहा हमे अपना विजन भी गांव के लोगों को बताना पड़ेगा और आगे बढ़ना पड़ेगा। हमारे गांव के विकास के लिए कोई दूसरा नहीं आएगा।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Kirti Singh Case: एक मोबाइल फोन के लिए दो जिंदगियां खत्म
Next: नीतीश कुमार पर भाजपा महिला मोर्चा का निशाना, कहा— बिहार को राक्षसी राज में बदल रहे

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.