LuvKush Ramleela: दिल्ली में रामलीला का अलग ही क्रेज है। लवकुश रामलीला कमेटी के आयोजन में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मौके की शोभा में चार चांद लगा दिए।
LuvKush Ramleela: मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नितिन गडकरी
इंफोपोस्ट न्यूज
नई दिल्ली। LuvKush Ramleela: लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने बताया दूसरे दिन लीला के विशाल मंच पर ताड़का वध और सुबाहु वध के एक्शन सींस को सजीव और जीवंत बनाने के लिए बॉलिवुड फिल्मों के मशहूर एक्शन डायरेक्टर मनोज कांगड़ा की निगरानी में डिजिटल साउंड और कम्प्यूटर ग्राफिक्स का ऐसा जानदार प्रयोग किया गया कि मैदान में बैठे हजारों राम भक्तो ने जमकर तालियां बजाईं। आज लीला अवलोकन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे|
लीला के जनरल सेक्रेट्री सुभाष गोयल के अनुसार आज भव्य मंच पर मुम्बई फिल्म नगरी और टीवी के मंझे हुए कलाकारो द्वारा राम जन्म, नामकरण संस्कार, विश्वामित्र यज्ञ में विघ्न से लेकर ताड़का वध तक की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम जन्म के दृश्य में कौशल्या की भूमिका में प्रसिद्ध फिल्म एवम टीवी एक्ट्रेस अमिता नागिया ने बेहतरीन अभिनय किया।
लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कल केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ऋषि विश्वामित्र और दिल्ली के विधायक विजेन्द्र गुप्ता राजा दशरथ के किरदार निभायेंगे। लीला मंचन के उपरांत कमेटी के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट राजन चोपडा, सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता, अंकुर गोयल कोषाध्यक्ष, प्रवीण सिंगल लीला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों मंच पर पर प्रभु श्री राम ,सीता, लक्ष्मण की पूजा अर्चना की और आज आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन

लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन समारोह लालकिला मैदान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी , आसाम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा, दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस, राजीव रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, लीला के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार के कर कमलो से संपन्न हुआ।
लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक़ काशी और मथुरा के विद्वान पंडितों द्वारा हवन , पूजा आदि रस्मों के साथ हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत लीला का मंचन शुरू हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा रामलीला हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ संस्कृति का आदान प्रदान करती है और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती है।
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने दी नवरात्र की बधाई
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सभी राम भक्तों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। अर्जुन कुमार ने बताया आज गणेश पूजन से शुरू हुई लीला में शिव पार्वती प्रसंग, नारद मोह, से लेकर रावण वेदवती संवाद तक की लीला के मंचन में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारो ने अभिनय किया।
कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार , महासचिव सुभाष गोयल , वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट सत्यभूष्ण जैन , राजन चोपड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया।इस अवसर पर अर्जुन कुमार के मुताबिक हम पूरी तरह से हाईटेक डिजिटल तरीके से लीला करते है देश विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।


