Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

बहुत कुछ कहती है आपके दांत की चमक

July 25, 2020
Teeth2

आपकी सभ्यता, आपकी संस्कृति और आपके स्वास्थ्य की खबर देते हैं आपके चमकते दांत। अगर आप अपनी मुस्कान से पूरी कायनात को आकर्षित करना चाहते हैं तो आपके दांतों की चमक कभी फीकी नहीं पड़नी चाहिए। कवियों ने भी दांतों की तमाम उपमाएं कर डाली हैं। वरदंत की पंगति कुंद कली, अधराधर पल्लव खोलन की। दमकें दतियां द्युति दामिनि ज्यों बलि जाउं ललाइन बोलन की। यह भवगवान के दांतों का वर्णन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यानी अगर आपके दांत चमकदार हैं तो आपके चेहरे पर एक दैवी आभा झलकने लगती है। वैसे भी आपके मोतियों जैसे चमकते दांत आपकी मुस्कान में चार चांद लगाते ही हैं। इन 5 तरीकों को अपना कर आप अपने दांतों को चमकदार और मजबूत बना सकते हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग सकते हैं।

मगर कमजोर दांतों का पीलापन और गंदे दांत खूबसूरती पर दाग तो लगाते ही हैं, वे असभ्यता का भी प्रतीक बन जाते हैं। ऐसे दांतों वाले व्यक्ति के पास कोई बैठना तक नहीं चाहता। ऐसे में यदि आप अपने प्रेम को हासिल करना चाहते हैं तो पहले अपने दांतों को चमकदार बनाना जरूरी है। आजकल चमकदार और खूबसूरत दांत पाने की चाहत में लोग केमिकल वाले उत्पादों पर बहुत खर्चा कर देते हैं फिर भी दांतों का पीलापन उनका साथ नहीं छोड़ता।

दांतों को को खूबसूरत और मोतियों जैसे चमकदार बनाने और उन्हें सुरक्षित व साफ रखने के आसान और बेहतरीन तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। इसलिए पूरे आलेख को धैर्य एवं मनोयोग से जरूर पढ़ें। हम आपको भरोसा देते हैं कि आप मोतियों जैसे चमकते दमकते दांतों के मालिक बन जाएंगे।

हर किचन में आमतौर पाया जाने वाला बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने में बहुत ही मददगार होता है। बेकिंग सोडा से दांत चमकाने के लिए इस्तेमाल का तरीका यह है कि एक कटोरी में थोड़े से पानी के साथ सोडा लें। लगभग एक मटर के दाने जितना पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे ब्रश पर लगा लें और इससे दांत साफ कर लें। ब्रश करने के तुरंत बाद ही आपको दांतों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

नींबू दांतों का पीलापन और उस पर जमे प्लाक को हटाने में बेहद असरदार होता है। जिस तरह यह स्किन को जवां और दमकता बनाए रखता है, उसी तरह यह दांतों को सुन्दर बनाने लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस्तेमाल किया हुआ नींबू हो तो आप इसकी मदद से अपने दांत रगड़ लें या फिर इसका रस निकाल कर अपने दांतों पर उँगलियों की सहयता से मल लें।

बालों और त्वचा के लिए नारियल तेल बेहद फायदेमंद होता है। अगर दांतों की बात करें तो यह दांतों को सफेद व चमकदार बनाने में भी काफी कारगर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए केवल एक चम्मच नारियल तेल काफी है। नारियल तेल लेकर दांतों में लगभग 10 मिनट तक मलें। इसके बाद आप रोज की तरह दांतों की ब्रशिंग कर लें। इसकी मदद से कुछ ही दिनों में आपके दांत सुन्दर और जगमगाते हुए दिखाई देंगे।

एप्पल साइडर विनेगर दांतों को चमकाने के लिए बहुत मददगार होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 से 2 चम्मच सेब का सिरका एक कप पानी में डाल लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इससे कुल्ला करें। 30 से 60 सेकेंड तक कुल्ला करें और सादे पानी से मुंह साफ लें।

फल सिर्फ एनर्जी लेवल बरक़रार रखने में ही कारगर नहीं होते, वे दांतों को क्लीन रखने में भी उपयोगी होते हैं। संतरा, सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और पाइन एप्पल जैसे फलों का इस्तेमाल दांतों पर चढ़ी प्लाक की परत को हटाया जा सकता है, जिससे दांत चमकदार दिखाई देते हैं। इनमें पाइन एप्पल और स्ट्रॉबेरी खासतौर पर दांत को चमकदार बनाने में कारगर है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: जानें, नागदेवता से जुड़ी 20 प्रचलित मान्यताएं
Next: क्या राजद्रोह के अपराधी हैं सीएम गहलोत

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.