Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

World Environment Day: पर्यावरण प्रदूषण देश दुनिया की चिंता का विषय

June 6, 2022
World Environment Day

World Environment Day: पर्यावरण प्रदूषण देश दुनिया की चिंता का विषय बन चुका है। इस प्रदूषण ने खेती किसानी को भी काफी हद तक प्रभावित किया है। लोगों में जागरूकता भी आ रही है। कल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों ने पौधे लगाए। आज करते हैं, उसी की पड़ताल।

World Environment Day: भारतीय मानवाधिकार परिवार की ओर से वृक्षारोपण

श्रीकांत सिंह और आरएस चौहान की रिपोर्ट


लखनऊ। World Environment Day: भारतीय मानवाधिकार परिवार की ओर से कल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधे लगाए गए। इसी दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी का अवतरण दिवस दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर चंद्र शेखर आजाद पार्क महानगर लखनऊ में मानवाधिकार परिवार की ओर से वृक्षारोपण किया गया।

संगठन के पदाधिकारी शिव कैलाश नारायण तिवारी, याशमीन खान, आशा देवी, जेड.यू. सिद्दीकी, जाकिया जमाल, ग्लोरिया टेलर, पैट्रिक टेलर, देब कुमार मुखर्जी, प्रशांत सिंह, सतवीर सिंह, संदीप शुक्ला, आलोक द्विवेदी, विशाल वार्ष्णेय, राम शिरोमणि चौहान, रामशंकर वर्मा, सचिन त्रिवेदी, शेखर धवन, स्वतंत्र लता श्रीवास्तव, शशि वर्मा, मकसूद अहमद खान, वसीउल्लाह खान, प्रभात जयसवाल, प्रमोद कुमार, अर्चना शर्मा, आस्था त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी सैकड़ों पौधे लगवाए। प्रबंध निदेशक आरपी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए पौधारोपण अभियान में विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। श्री सिंह ने यह सुनिश्चित कर दिया था कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल की जाएगी।

इसलिए हर साल मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

दरअसल, इंसान और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। क्योंकि प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में इंसान का दायित्व है कि वह प्रकृति के साथ जीवन और विकास का तालमेल बिठाए।

फिर भी हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। उससे तरह तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्हीं समस्याओं में हमारा जीवन उलझ कर रह गया है। प्राकृतिक आपदाओं ने तो हमें डरा ही दिया है। सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को बचाना जरूरी है। तभी तो हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम और पृष्ठभूमि

हर साल पर्यावरण दिवस की कोई न कोई खास थीम होती है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ‘Only One Earth’ यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है। उसका मतलब है कि ‘प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना’ जरूरी है।

पहली बार 1972 में संयुक्तराष्ट्र संघ ने पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से पूरी दुनिया में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस को सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया। उसमें 119 देशों में हिस्सा लिया था।

भारत में पर्यावरण संरक्षण पर कानून

World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण के मामले में भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संजीदा है। तभी तो भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कानून बनाया है। यह कानून 19 नवंबर 1986 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के रूप में लागू किया गया था।

जब पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा था तो भारत में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया था। ततकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति के प्रति अपनी चिंताओं को जाहिर किया था।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: builders: आश्रम और ट्रस्ट की जमीन पर बिल्डरों की बुरी नजर
Next: MLA Dr Rajeshwar Singh: डॉक्टर राजेश्वर सिंह कैसे बने एक सर्वमान्य नेता?

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.