Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ताजा तरीन

एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और रणनीतिक क्षेत्र थीम पर कार्यशाला

ohm verma August 3, 2024
workshop

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। workshop : 


वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) ने सीएसआईआर-सेंट्रल सेंटीफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइज़ेशन (सीएसआईओ), सीएसआईआर-केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रोनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान (सीईईआरआई) और सीएसआईआर-आईआईपी की सहभागिता वाली प्रयोगशालाओं के साथ अपनी ‘एक सप्ताह एक थीम’ पहल के तहत राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला परिसर में 2 से 4 अगस्त तक एईआईएसएस थीम पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

सीएसआईआर-एनपीएल के निदेशक प्रो. वेणुगोपाल अचंता ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत किया। इसके बाद, सीएसआईआर-एनएएल के निदेशक और एईआईएसएस थीम निदेशक डॉ. अभय अनंत पशिलकर ने मुख्य संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने एईआईएसएस थीम पर विस्तार से चर्चा की और आत्मनिर्भर भारत, स्वस्थ भारत और मेक इन इंडिया पहल को प्राप्त करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने एईआईएसएस थीम से जुड़े अनुमानित लक्ष्यों पर भी चर्चा की।

एकल खिड़की प्रणाली के महत्व पर चर्चा

 सीएसआईआर-सीईईआरआई के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में एईआईएसएस थीम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहज और सरल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए एकल खिड़की प्रणाली के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. एस. के. दुबे ने तीन दिवसीय एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें छात्र-वैज्ञानिक बातचीत सत्र, स्टार्टअप/एमएसएमई/उद्योग मीट और एईआईएसएस में महिलाओं पर फोकस करना शामिल था। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यशाला का समापन किया। छात्र-वैज्ञानिक बातचीत कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदर्शनी का आयोजन किया और दूसरे सत्र के दौरान वैज्ञानिकों से बातचीत की। कार्यक्रम के पहले दिन का समापन प्रदर्शनी पर आधारित विज्ञान प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ।

निर्धारित कार्यक्रम का पहला दिन

उद्घाटन समारोह के बाद विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी। जिज्ञासा कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, स्कूली छात्रों को आगामी प्रगति के बारे में अपनी जागरूकता बढ़ाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी रुचि को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है। एनपीएल संग्रहालय में ‘अत्याधुनिक तकनीकों के उत्पादों का प्रदर्शन’ इस प्रदर्शनी का केंद्र हैं।

workshop

निर्धारित कार्यक्रम का दूसरा दिन

workshop :  उद्योग सहयोग पर फोकस, सीएसआईआर द्वारा उद्योगों को विकसित और विक्रय गईं तकनीकों पर प्रकाश डालना। उद्योगों के पास पैनल चर्चाओं के लिए एक मंच होगा, जहां वे अपनी तकनीकों का प्रदर्शन कर सकते हैं और प्रमुख विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आयोजन में इस दिन विशिष्ट वैज्ञानिकों की विभिन्न वार्ताएं भी होंगी, जो उनके कार्य के महत्व और नए शोध एवं तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। सहयोग और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम का तीसरा दिन

workshop :  एईआईएसएस में, महिलाओं की हर क्षेत्र में समान भागीदारी की पहचान करते हुए उत्सव मनाना शामिल है। समारोह के अंतिम दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें महिला वैज्ञानिकों द्वारा नए और महत्वपूर्ण शोधों पर वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों का उद्देश्य युवतियों को प्रौद्योगिकी विकास में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है। इन वार्ताओं का फोकस महत्वपूर्ण विषयों और भविष्य के रुझानों पर है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं
Next: Wayanad Landslides: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से तबाही

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.